फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cm will come today in moradabad

मुरादाबाद में सीएम का कार्यक्रम, भरतपुर में जुटेंगे लोग, सीमाएं सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
cm  will come today in moradabad
मुरादाबाद। मुरादाबाद में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी पहुंचेंगे। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसी बीच उत्तराखंड के भरतपुर में सिख समाज के लोगों की जुटने की सूचना ने अफसरों की चिंता बढ़ा दी हैं। बड़ी संख्या में जुटने वाले लोगों का रुख कहीं मुरादाबाद की ओर न हो जाए। इसे देखते हुए उत्तराखंड बॉर्डर सील कर दिया गया है। वहीं पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात खनन माफिया का पीछा करते हुए मुरादाबाद एसओजी और ठाकुरद्वारा पुलिस उत्तराखंड के भरतपुर गांव स्थित एक आवास में पहुंच गई थी। यहां पुलिस टीम पर हमला किया गया था। इस दौरान हुई फायरिंग में गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी की मौत हो गई थी। छह पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। कुंडा में पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि ठाकुरद्वारा में खनन माफिया समेत पांच नामजद और 31 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद से उत्तराखंड और यूपी की पुलिस आमने-सामने हैं। शुक्रवार को ऑल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के पदाधिकारी भरतपुर गांव में गुरताज सिंह के घर पहुंचे और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को चेतावनी दी है कि यूपी पुलिस के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी जाए। इसके अलावा शनिवार को भी यहां लोगों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली है। इसके बाद से मुरादाबाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एसपी देहात संदीप कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी ठाकुरद्वारा पहुंचे और उन्होंने पुलिस बल को ब्रीफ किया। इसके अलावा उत्तराखंड से आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहां से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी की जा रही है। बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। शनिवार बिना जांच के किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

कॉसमॉस पहुंचे डीआईजी, घायल पुलिस कर्मियों का जाना हाल
मुरादाबाद। उत्तराखंड के भरतपुर गांव में हुए हमले में पुलिस कर्मियों का उपचार कॉसमॉस अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को डीआईजी शलभ माथुर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की और उपचार के संबंध में जानकारी की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में भी पूछताछ की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed