फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM office sought information on sugarcane price payment

Moradabad News: सीएम कार्यालय ने गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी मांगी

Fri, 22 Aug 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
CM office sought information on sugarcane price payment
बिलारी। गन्ना समिति के सभापति विजयपाल सिंह ने चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने की मांग की थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने गन्ना समिति बिलारी कार्यालय से बकाया गन्ना मूल्य और बकाया समिति अंशदान का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन

बीती छह अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिलारी ब्लॉक के पीपली गांव के रकबे में नए बने अटल आवासीय विद्यालय के पहले शिक्षा सत्र का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के सभापति विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें गन्ना किसानों की मांगों का ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में बिलारी में बिलारी चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने, गन्ने की फसल के विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने, चीनी मिल पर समिति की अवशेष अंशदान धनराशि दिलाने आदि मांगें उठाई थीं।गन्ना समिति के सभापति ने बताया कि लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय और गन्ना आयुक्त कार्यालय से गन्ना समिति बिलारी कार्यालय को पत्र जारी कर दिया गया है। इस पत्र में चीनी मिलों पर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन

गन्ना समिति बिलारी के विशेष सचिव आर के पाठक ने बताया कि गन्ना समिति का चीनी मिलों पर बकाया विकास अंशदान का ब्यौरा भी मांगा गया है। गन्ना समिति सचिव के अनुसार बिलारी चीनी मिल पर किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लगभग 43 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed