फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM may come on a two-day tour of Mandal on 21, 22

अगले सप्ताह दो मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
CM may come on a two-day tour of Mandal on 21, 22
मुरादाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 और 22 सितंबर को मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं । सीएम कार्यालय द्वारा इस संबंध में जिलाधिकारियों से बात की गई है। संभावना है कि सीएम बिजनौर में मेडिकल कालेज सहित जिलों में कई योजनाओं का शिलान्यास और पूरे हो चुके कार्यों का उद्घाटन करेंगे। हालांकि अब तक इस संबंध में सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के अगले सप्ताह दौरे को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारियों से बात की है। हालांकि अभी सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन संभावना है कि 21 सितंबर को संभल, बिजनौर और मुरादाबाद और 22 सितंबर को रामपुर, अमरोहा में उनका कार्यक्रम हो सकता है। 22 सितंबर को ही हापुड़ जाने की भी संभावना है। सीएम अपने दौरे पर कहीं भी जाकर निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम ने वर्तमान में चल रहे सरकारी विकास कार्यों को दिसंबर तक और सभी सड़कों को 15 नवंबर तक दुरुस्त कराने को कहा है। ऐसे में सीएम विकास कार्यों और सड़कों की हालत भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

बिजनौर में मेडिकल कालेज, मुरादाबाद में पीएम आवास कर सकते हैं हैंडओवर
सीएम अपने दौरे के दौरान प्रत्येक जिले में शुरू होने वाली कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। इनमें बिजनौर में मेडिकल कालेज का शिलान्यास सबसे अहम है। इसके अलावा मुरादाबाद में एमडीए द्वारा नए मुरादाबाद में तैयार हो रहे 700 आवास को भी वह कुछ लाभार्थियों को हैंडओवर कर सकते हैं। हालांकि इनमें अभी बिजली और पानी फिटिंग का कार्य बाकी है। कमिश्नर आंजनेय कुमार ने भी बुधवार को इन आवासों का निरीक्षण किया है। इसके अलावा अमरोहा, संभल और रामपुर में भी कुछ योजनाओं का शिलान्यास और पूरे हो चुके कार्यों का शुभारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभाएं भी होंगी
सीएम के दौरे के दौरान हर जिले में जनसभाएं भी होंगी। पार्टी के पदाधिकारियों से भी वह मिलेंगे। पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह ने दावा किया कि उनके डिग्री कालेज में 21 सितंबर को मुख्यमंत्री की जनसभा होगी। इस संबंध में उनकी बात भी हो चुकी है।

कमिश्नर ने मंडली समीक्षा बैठक स्थगित की
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने आज होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक स्थित कर दी है। इस बैठक में सभी मंडलीय अधिकारियों को बुलाया गया था। कमिश्नर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के चलते ऐसा किया गया है। अब यह बैठक सीएम के दौरे के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed