{"_id":"5f74f61a8ebc3e9b7544026e","slug":"cm-adityanath-will-participate-in-passing-out-parede-in-moradabad-city-news-mbd364458576","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी एसपी की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी एसपी की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Thu, 01 Oct 2020 02:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
डॉ भीमराव अंबेडकर अकादमी में 3 अक्टूबर को आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। डा. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में तीन अक्तूबर को होने वाली प्रशिक्षु डिप्टी एसपी की पासिंग आउट परेड में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार को डीएम और एसएसपी अकादमी में पहुंच गए और उन्होंने यहां अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियाें पर चर्चा की। अकादमी में 42 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी का एक वर्षीय प्रशिक्षण शुरू हुआ था। जिसमें 30 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। जबकि प्रशिक्षु सहायक अभियोजन अधिकारी का तीन माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। बारह प्रशिक्षु डिप्टी एसपी का प्रशिक्षण देरी से शुरू हुआ था। 30 डिप्टी एसपी और 30 सहायक अभियोजन अधिकारी का दीक्षांत समारोह तीन अक्तूबर को होना तय हुआ है।
अकादमी के एडीजी राजीव कृष्ण ने शासन को इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बुलाने की अपील की। जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से सहमति दे दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार को डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस अकादमी पहुंचे और उन्होंने एडीजी राजीव कृष्ण व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।