{"_id":"6140f9818ebc3eb7343a30fc","slug":"clouds-rained-19-7-mm-it-may-rain-even-today-city-news-mbd4026926175","type":"story","status":"publish","title_hn":"19.7 मिली मीटर बरसे बादल, आज भी हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19.7 मिली मीटर बरसे बादल, आज भी हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों ने सोमवार रात हुई झमाझम बारिश और मंगलवार को छाए बादलों ने राहत दी है। सोमवार रात से मंगलवार तक 19.7 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक बादल छाने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि यह मानसून का अंतिम चरण चल रहा है। इस बार मानसून के समय में बढ़ोतरी हुई है। अब मानसून सीजन 25 से 30 सितंबर के बीच तक रहेगा। उससे पहले एक चरण बुधवार को सक्रिय हो रहा है। मुरादाबाद के आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को से शुक्रवार तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसकी वजह से अभी तीन दिन तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।
उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है। इससे अभी फसलों पर ज्यादा नुकसान नहीं है, क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर धान की फसल पक चुकी है, लेकिन मानव स्वास्थ्य के यह प्रतिकूल है। एकाएक धूप खिलती है और शाम को मौसम में सिरहन होने लगती है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सोमवार शाम से देर रात तक कभी झमाझम तो कभी बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार बारिश 19.7 मिली मीटर दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 98 फीसदी थी, जो शाम को 92 फीसदी दर्ज की गई।