फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   clever leopard: Leopard is constantly fooling the forest department, cages installed in Amroha are empty

अफसर बोले....चालाक तेंदुआ: वन विभाग को लगातार छका रहा तेंदुआ, अमरोहा जिले में छह जगह पर लगे पिंजरे खाली

Sun, 13 Oct 2024 04:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 04:35 PM IST
सार

अमरोहा जिले में तेंदुआ अब हिंसक हो गया है। इससे लोगों में डर बढ़ गया है। नौगांवा सादात क्षेत्र में वन विभाग ने छह जगह पिंजरे लगाए हैं लेकिन तेंदुआ कैद नहीं हो पा रहा है। अफसरों का मानना है कि तेंदुआ बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
clever leopard: Leopard is constantly fooling the forest department, cages installed in Amroha are empty
अमरोहा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में तेंदुआ अब हिंसक होने लगा है। जिससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। नौगांवा सादात क्षेत्र में तेंदुए द्वारा हमला करने के दो मामले होने के बाद वन विभाग भी सतर्कता बरत रहा है। हालांकि, चिंता का विषय यह है कि छह जगह पर विभाग द्वारा पिंजरे लगाने के बाद भी तेंदुआ कैद नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसकी वजह यह है कि तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। जिले में हर दिन तेंदुए का आतंक बढ़ रहा है। लोगों का लगातार तेंदुए सामान हो रहा है, तो अब वह हमलावर भी हो गया है। बीते महीने गजरौला के खजूरी के प्राइमरी स्कूल में तेंदुआ पहुंच गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद वन विभाग की टीम ने डेरा डालने के साथ पिंजरा भी लगा दिया। तेंदुए आसानी से पिंजरे में कैद हो जाए, इसके लिए बकरा भी बांधा था, लेकिन कई दिन बाद भी तेंदुआ उसमें नहीं फंसा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि पिंजरे के आसपास तेंदुए के पंजे के निशान तो पाए गए, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद नौगांवा सादात क्षेत्र में भी जैकेट कारीगर पर हमला करने के बाद पिंजरा लगाया गया, लेकिन तेंदुआ कैद नहीं हो सका।इससे पूर्व रजबपुर, डिडौली व अमरोहा देहात में जगह-जगह पिंजरे लगे, लेकिन विभाग को निराशा ही हाथ लगी।

अब नौगांवा तगा क्षेत्र में पंचायत सहायक सुधांशु पर तेंदुए के हमले के बाद शुक्रवार को खेताें की ओर पिंजरा लगाया गया। यही नहीं उसमें बकरी भी बांधी गई, लेकिन फिर से तेंदुआ उसमें नहीं फंसा। अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ एक जगह नहीं रुका रहा है। वह बार-बार लोकेशन बदल रहा है।

तेंदुआ काफी चालाक जानवर है। आमतौर पर वह पिंजरे में आसानी से कैद नहीं हो पाता है। यही स्थिति जिले में सामने आ रही है। पिछले कुछ माह में छह से सात जगह पिंजरे लगाए गए। लेकिन, खाली ही रहे। जबकि, पिंजरों के आसपास में उसके पंजों के निशान देखे गए। इसकी वजह यह है कि वह लगातार लोकेशन बदल लेता है। तेंदुओं को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। - एसपी सिंह, डीएफओ

खतरे से बाहर है सुधांशु की हालत

तेंदुए ने गांव नौगांवा तगा निवासी पंचायत सहायक सुधांशु पर हमलाकर बुरी तरह नोच दिया था। वह बाइक से गांव लौट रहे थे। उन्हें अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, रात में हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मुरादाबाद के अस्पताल में ले गए थे।



सुधांशु के छोटे भाई हिमांशु ने बताया कि मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर लिया गया है। उनकी तबीयत में सुधार है। बताया कि तेंदुए के हमले से वह अभी भी दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed