Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clerk arrested for taking bribe of Rs 5,000

Moradabad News: पांच हजार की रिश्वत लेता क्लर्क गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Clerk arrested for taking bribe of Rs 5,000
दांग स्कूल में बेसिक ​शिक्षा विभाग के लेखा अ​धिकारी कार्यालय में लेखा​धिकारी लिपिक देवी दीन को
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात क्लर्क देवीदीन को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। क्लर्क ने चयन वेतनमान लगाने के नाम पर शिक्षक स्वराज सिंह से घूम मांगी थी। नागफनी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सहसपुरी निवासी स्वराज सिंह भायपुर स्थित आदर्श जनता विद्यालय में 2015 से सहायक अध्यापक पद तैनात हैं। जुलाई माह में स्वराज सिंह की नौकरी के दस साल होने पर उनके वेतन में 2600 रुपये की बढ़ोतरी होनी थी। इसके लिए स्वराज सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आवेदन को स्वीकार करते हुए फाइल वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात क्लर्क देवीदीन के पास भेज दी थी।
विज्ञापन

स्वराज सिंह समेत समेत चार शिक्षकों ने वेतनमान के लिए आवेदन किया था।
क्लर्क ने दो शिक्षकों का वेतनमान लगा दिया था लेकिन स्वराज और दूसरे शिक्षक आदित्य कुमार का चयन वेतनमान नहीं लगाया। दोनों शिक्षकों से क्लर्क ने 15 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन दोनों शिक्षक दस हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गए थे। इसके बाद स्वराज सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के इंपेक्टर शैलेंद्र कुमार, नवल मारवाह ने अपनी टीम के साथ क्लर्क को पकड़ने के लिए सोमवार दोपहर दांग स्कूल स्थित वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में जाल बिछाया।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही स्वराज सिंह ने क्लर्क को पांच हजार रुपये दिए। इसी दौरान टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी देवीदीन के खिलाफ नागफनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

दांग स्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा अधिकारी कार्यालय में लेखाधिकारी लिपिक देवी दीन को

दांग स्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा अधिकारी कार्यालय में लेखाधिकारी लिपिक देवी दीन को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed