फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cleaning the hands of the thief, blew up the bike in just one minute

चोर के हाथ की सफाई, मात्र एक मिनट में बाइक उड़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaning the hands of the thief, blew up the bike in just one minute
मुरादाबाद। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर देखकर सभी हैरान रह गए। चोर ने मात्र एक मिनट के अंतराल में ही बड़ी सफाई से घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। बाइक स्वामी घर से आए तो बाइक गायब थी। बाइक स्वामी ने आरोपी चोर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपी चोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मझोला के मानसरोवर कॉलोनी निवासी नमित गुप्ता टीएमयू में इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। नमित ने बताया कि वह ड्यूटी जाने से पहले अपनी बेटी को उसके नाना अशोक कुमार गुप्ता निवासी गंज गुरहट्ठी चौराहा निकट मुरारी चाट के बराबर में उनके घर छोड़ने जाते हैं।
विज्ञापन

रोज की तरह 11 अक्तूबर 2021 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बेटी को छोड़ने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर दी और अंदर मकान में बच्ची को छोड़ने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र एक मिनट के अंदर में ही उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो देखा कि उन्होंने आठ बजकर 30 मिनट पर बाइक खड़ी की और आठ बजकर 31 मिनट पर चोर उसे स्टार्ट कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।

पुलिस हेल्प लाइन नंबर 100 और 112 पर नहीं लगी कॉल
नमित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 100 और 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी देने का प्रयास किया, लेकिन कॉल नहीं लग पाई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने केे लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed