फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cleaners will not pick up the garbage in the city today, OPD will also remain stalled

सफाईकर्मी आज नहीं उठाएंगे कूड़ा, उठाने भी नहीं देंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Cleaners will not pick up the garbage in the city today, OPD will also remain stalled
मुरादाबाद। एमडीए से निकाले गए 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समर्थन में मुरादाबाद कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान पर कर्मचारी आज (शुक्रवार) हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं और शहर की सफाई व्यवस्था समेत अन्य सेवाएं बाधित रहेगी। नगर निगम के सभी 2300 सफाई कर्मचारी शहर का कूड़ा नहीं उठाएंगे। यही नहीं सफाई कर्मचारी संगठन के नेताओं ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली एजेंसियों के लोगों को भी शहर का कूड़ा नहीं उठाने देने का एलान किया है। वहीं जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी ठप रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी। एमडीए के 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के बाद से विभिन्न कर्मचारी संगठन उनकी बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी संगठन पहले ही 21 जनवरी तक मांगें न मानने पर 22 से सफाई कार्य ठप करने का एलान कर चुका था। समिति के अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा है कि हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारी कार्यालय को बंद करके सुबह 10 बजे से अंबेडकर पार्क में एकत्र होंगे।
विज्ञापन

संगठन के उद्देश्य के खिलाफ न जाएं कर्मचारी: डीएम
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि संगठन के उद्देश्य के खिलाफ किसी को नहीं जाना चाहिए। यदि कर्मचारी संगठन अपने उद्देश्य के खिलाफ जाएंगे तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

काम से रोका तो विधिक कार्रवाई करेंगे : नगर आयुक्त
मुरादाबाद। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि सफाई कर्मचारी एमडीए के 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समर्थन में सांकेतिक हड़ताल कर ज्ञापन दे सकते हैं। इसके अलावा शहर के सभी 70 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चार एजेंसियों काम करती हैं। उनके कर्मचारियों का इस हड़ताल से कोई लेना, देना नहीं है। यदि उन्हें कोई काम करने से रोकेगा तो प्रशासन विधिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमडीए उपाध्यक्ष ने शासनादेशों की परवाह किए बगैर दैनिक वेतन भोगी 110 कर्मियों की सेवाएं खत्म कर दी हैं। इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट है। अब सभी कर्मियों की बहाली होेने तक काम नहीं सिर्फ आंदोलन होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। - संजय कुमार सत्संगी, अध्यक्ष, कर्मचारी संयुक्त संगठन
- एमडीए में 110 कर्मियों को नौकरी से हटाकर उनके परिवार के साथ अन्याय किया गया है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कभी भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया है और न ही करेंगे। सभी की बहाली होने तक पूर्ण हड़ताल जारी रहेगी। - संदीप बडोला, अध्यक्ष, कर्मचारी समन्वय समिति
हड़ताल में शामिल होंगे यह विभाग
- कलक्ट्रेट, विकास भवन, एमडीए, जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग (बीएसए और डीआईओएस कार्यालय), गन्ना विभाग, आरएफसी कार्यालय, नगर निगम, सभी विकास खंड कार्यालय, आईटीआई, पॉलीटेकिभनक, विकास भवन, सेवायोजन कार्यालय, वाणिज्य कर, तहसील, समाज कल्याण, जलकल, सफाई, कृषि आदि।
इमरजेंसी-पोस्टमार्टम सेवा रहेगी बहाल
मुरादाबाद। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय मंत्री हेमंत चौधरी का दावा है कि इस हड़ताल में सरकारी अस्पतालों के फार्मेसिस्टों के साथ स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी शामिल होंगे। इससे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रहेगी। ओपीडी पर्ची नहीं बनेगी। न तो मरीजों को दवा दी जाएगी और न ही इंजेक्शन लगाया जाएगा। इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवा पहले की तरह सुचारु रूप से चलती रहेगी। कोरोना टीकाकरण अभियान भी चलता रहा। इसके अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेगी। सीएमओ डा. एमसी गर्ग और जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि हड़ताल से संबंधित कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
दिनभर चला तैयारियों को लेकर मंथन, गेट मीटिंग में भरा जोश
मुरादाबाद। एमडीए से निकाले गए 110 कर्मियों की बहाली को लेकर शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल के लिए गुरुवार को दिनभर तैयारियों पर मंथन चलता रहा। गेट मीटिंग कर कर्मचारी नेताओं ने जोश भरा।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन ने सबसे पहले प्राधिकरण से निकाले गए 110 कर्मियों की बहाली को लेकर धरना शुरू किया था। राज्य कर्मचारी यूनियन संदीप बडोला के नेतृत्व में बैठक कर सभी संगठनों को मिलाकर समन्वय समिति बनाकर चेतावनी दी थी कि 18 से 21 जनवरी तक वह दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल और दफ्तरों में गेट मीटिंग करेंगे। यदि 21 जनवरी तक निकाले गए सभी कर्मियों की बहाली न की गई तो 22 जनवरी से सभी कर्मचारी पूर्ण हड़ताल कर देंगे। जिला अस्पताल, तहसील और विकास भवन में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों में संघर्ष के लिए जोश भरा। वहीं एमडीए गेट पर 18वें दिन भी धरना जारी रहा।
नगर में सफाई कर्मचारियों की स्थिति
स्थाई सफाई कर्मचारी: 624
संविदा सफाई कर्मचारी: 262
आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी: 1414
फैक्ट फाइल
महानगर की आबादी: 10,50,00 करीब
वार्ड: 70
प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा: 350 मीट्रिक टन करीब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed