फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cleaners protested against the construction of a police station in Bangla village, took out a procession

Moradabad News: सफाईकर्मियों ने बंगला गांव में थाना बनाने का किया विरोध, जुलूस निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cleaners protested against the construction of a police station in Bangla village, took out a procession
मुरादाबाद। दौलतबाग वाल्मीकि नगर बंगला गांव में थाना बनाने का स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने विरोध किया। सफाईकर्मियों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में जुलूस निकालकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि थाने का बोर्ड नहीं हटाया गया तो सफाईकर्मी होली का त्योहार नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन


सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लश्करी के नेतृत्व में जुलूस के साथ सफाईकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे। सफाईकर्मियों ने नगर निगम के आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सफाईकर्मियों के हाथों में तख्तियां मौजूद थीं। ज्ञापन देने के बाद सफाईकर्मियों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि दौलतबाग वाल्मीकि नगर बंगला गांव में वाल्मीकि समाज के लोग 30 वर्षों से रह रहे हैं। समाज के लोगों के लिए सरकार ने टैक्स, बिजली, रोड, पानी की सुविधाएं दे रही है। जिला प्रशासन ने इस बस्ती में थाना बनाने के लिए बोर्ड लगा दिया है। जबकि थाने के लिए अन्य स्थान पर जमीन चयनित है। वर्ष 2015 में कुछ लोगों ने इस जमीन का क्रय विक्रय कर दिया था। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने आवास बना दिए। एक गत्ता फैक्ट्री भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि थाने का निर्माण रिक्त पड़ी जमीन पर कराया जाना चाहिए। अंबिका प्रसाद इंटर काॅलेज और थाने के पीछे खाली जमीन पड़ी है। इन स्थानों पर थाने का निर्माण किया जाना चाहिए। यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया तो समाज होली का त्योहार नहीं मनाएगा। प्रशासन को 48 घंटे के भीतर बोर्ड हटाना होगा। जुलूस में प्रांतीय महामंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष रोहित चंदेल, अभिषेक रत्नाकर, जग किशोर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed