फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clash in Moradabad: Awas Vikas team sealed temple, Bajrang Dal performed Aarti, case of Buddhi Vihar

मुरादाबाद में टकराव: आवास विकास की टीम ने मंदिर किया सील, दरवाजे व दीवारों पर नोटिस चस्पा, बजरंग दल ने की आरती

Sat, 06 Jul 2024 11:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 11:19 AM IST
सार

आवास विकास में बने मंदिर को सील करने पर बजरंग दल और आवास विकास की टीम आमने- सामने आ गए हैं। आवास विकास की टीम का कहना है कि मंदिर को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सील किया गया है। आरोप लगाया कि सील को तोड़कर वहां पूजा की गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा उन्होंने सिर्फ पूजा की है। 

विज्ञापन
Clash in Moradabad: Awas Vikas team sealed temple, Bajrang Dal performed Aarti, case of Buddhi Vihar
बुद्धि विहार में हंगामे के दौरान पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

आवास विकास बुद्धि विहार सेक्टर-7 बी में स्थित पार्क की भूमि पर बने मंदिर को हाईकोर्ट के आदेश पर आवास विकास की टीम ने सील कर दिया। टीम ने मंदिर के दरवाजे व दीवारों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं शुक्रवार शाम को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर आरती की।

विज्ञापन

इससे प्रशासन के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंदिर सील किए जाने की जानकारी मिलने के बाद शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने भी विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मंदिर को सील करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूजा-अर्चना को रोकना गलत है। इस मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) शनिवार को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास की बुद्धि विहार कॉलोनी के सेक्टर-7 बी में कॉलोनी में लोगों के लिए ग्रीन बेल्ट में पार्क का निर्माण कराया गया है। एक साल पहले पार्क क्षेत्र की भूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। पार्क बचाओ पर्यावरण बचाओ समिति का गठन कर आवास विकास कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने निर्माण नहीं रोका।

विज्ञापन

बाद में समिति में शामिल नीरज कुमार त्यागी ने इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल कर दी, जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आवास विकास परिषद को पुलिस की मदद से कार्रवाई करने का आदेश दिया जारी िकया। इस आदेश के क्रम में आवास विकास की टीम ने शुक्रवार को मंदिर को सील करने की कार्रवाई की।

टीम ने मंदिर के दरवाजे व दीवारों पर अधिशासी अभियंता की ओर से नोटिस भी चस्पा किया है, जिसमें सील किए गए निर्माण स्थल में प्रवेश करने पर रोक का आदेश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने अथवा कार्रवाई में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तिथि नियत की है।

आवास विकास के पार्क पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मंदिर का निर्माण कर लिया था। मामला हाईकोर्ट में है। इसके अनुसार कार्रवाई के रूप में वहां सील लगाई गई है। आठ जुलाई को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है। आगे की कार्रवाई निर्णय के आधार पर की जाएगी। - नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता

बजरंग दल के कार्यकर्ता बोले, हमने नहीं तोड़ी सील
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुद्धि विहार स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में शुक्रवार की शाम जाकर आरती की। लोगों को प्रसाद भी वितरित किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने मंदिर पर लगाई गई सील नहीं तोड़ी है। बुद्धि विहार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर को आवास विकास के अधिकारियों ने सील कर दिया।

मंदिर सील होने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता शाम सात बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में साढ़े सात बजे विधिवत आरती की। बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिनव भटनागर का कहना है कि उनके संगठन के लोगों ने मंदिर का सील नहीं तोड़ी है।

स्थानीय लोगों ने सील खोली होगी। मंदिर खुला देख कार्यकर्ताओं ने आरती की। अब सवाल यह उठ रहा है कि सील को किसने तोड़ा है। इस दौरान महानगर सह संयोजक नवनीत शर्मा, दिनेश प्रजापति, राजीव ठाकुर, शुभम देशभक्त,  अश्वनी सूद, रजत ठाकुर, रोहित, सौरभ, शक्ति, सचिन प्रमोद, सुधांशु आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed