फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clash between two groups over moving a car; case registered against 13 people.

Moradabad News: कार हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over moving a car; case registered against 13 people.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन रास्ते से कार हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पक्ष पर छेड़खानी सहित अन्य आरोप लगाते हुए 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक पक्ष की महिला ने तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने बच्चों के साथ मेला देखने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में सिकंदरपुर चौराहे पर कटघर के पीतलनगरी निवासी राजीव, शाहपुर तिगरी निवासी रोहित और गांव सिकंदरपुर के पांच अन्य लोग नशे की हालत में खड़े थे। आरोपियों ने अपनी कार बीच चौराहे पर खड़ी कर रखी थी। इस कारण महिला की कार पास नहीं हो रही थी। कार हटाने के लिए कहने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दाैरान आरोपी राजीव ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी की पत्नी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि 28 अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच देवर का साढ़ू राजीव और साला रोहित कुमार घर आए थे। इस बीच गांव के ही एक परिवार के दो सगे भाई सहित कुल पांच लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोप लगाया कि सभी ने राजीव और रोहित के साथ मारपीट की। इस बीच उसने पति और देवर ने बीच बचाव किया। एक आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत भी की। इस मामले में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। पहले पक्ष की महिला की तहरीर पर तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की महिला की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed