{"_id":"6a593f3056a05e2bba041513","slug":"clash-and-firing-between-two-groups-over-a-financial-dispute-three-injured-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114571-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लेनदेन के विवाद में दो गुटों में मारपीट व फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लेनदेन के विवाद में दो गुटों में मारपीट व फायरिंग, तीन घायल
Fri, 17 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
कांठ। रुपयों के लेनदेन को लेकर युवकों के दो गुटों में हुई गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी से रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मिली तहरीरों के आधार पर एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के चार युवकों पर जान से मारने के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में अलग-अलग एफआईआरें दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित संदलीपुर संपर्क मार्ग तिराहा पर बुधवार की रात दस बजे रुपयों के लेनदेन को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज के साथ मारपीट व फायरिंग हुई। एक पक्ष के संदलीपुर निवासी मोनू कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि रम्पुरा के अरुण, वरुण, थाना सिविल लाइन के अगवानपुर निवासी समीर, रवाड़ा, कुचावली के पीयूष, धर्म ने उसे और उसके साथ आए आकाश कुमार को रुपयों के लेनदेन को लेकर गालियां देते हुए मारपीट की। सिर में सरिया लगने से वह हो गया। जब वह दोनों वहां से बचकर भागे तो कार पर फायरिंग की गई। हाथ में छर्रे लगने से आकाश भी घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
वहीं दूसरी ओर रम्पुरा के अरुण ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि मोनू कुमार, संदलीपुर के रोहित उर्फ छोटिया, लकी और विकास गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके फोन करने पर जब उसके भाई वरुण ने आकर बचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि इसी दौरान रोहित उर्फ छोटिया ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। कमर में छर्रा लगने से वरुण घायल हो गया। मारपीट और फायरिंग की सूचना पर छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत ने बताया कि तहरीरों के आधार पर एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के चार के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि मोनू और दूसरे पक्ष के वरुण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।