फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Claim of development of 12 stations in six months, only one in two years, railway's claims proved to be basele

Railway News: छह माह में 12 स्टेशनों के विकास का दावा, दो साल में हुआ सिर्फ एक, रेलवे के दावे हवा हवाई साबित

Tue, 05 Aug 2025 12:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 12:17 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के 19 स्टेशनों में अमृत भारत योजना के तहत दो साल में सिर्फ बिजनौर स्टेशन ही पूरी तरह विकसित हो पाया है। बाकी स्टेशनों पर काम अधूरा है। धामपुर स्टेशन का लोकार्पण जल्द संभावित है, जबकि अन्य को तैयार होने में एक साल लग सकता है।

विज्ञापन
Claim of development of 12 stations in six months, only one in two years, railway's claims proved to be basele
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच अगस्त 2023 को पीएम मोदी ने देश के 508 स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत शिलान्यास किया। इसमें मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशन शामिल किए गए। रेलवे प्रशासन का दावा था कि छह माह में 12 स्टेशनों की सूरत बदल जाएगी। आज पूरे दो साल बीत गए हैं लेकिन सिर्फ एक स्टेशन बिजनौर ही अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हो पाया है।

विज्ञापन


धीरे-धीरे रेलवे ने मंडल के सात और स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया। इन सबका विकास कार्य अधूरा है। अब रेलवे प्रशासन की तैयारी है कि एक से दो माह के भीतर धामपुर स्टेशन का लोकार्पण कराया जाए। रामपुर, चंदौसी, गजरौला, शाहजहांपुर, स्योहार, अमरोहा जैसे स्टेशनों को विकसित होने में अभी कम से कम एक साल का समय लगेगा।
विज्ञापन


बिजनौर और धामपुर स्टेशन का विकास का काम रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग कर रहा है। अन्य स्टेशनों का जिम्मा गति शक्ति यूनिट को सौंपा गया है। स्टेशनों के विकास की धीमी गति में बारिश, लेबर की कमी, कार्ययोजना में बदलाव, विभागों के आपसी मसले समेत कई कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जानकारों का कहना है कि मंडल में इस योजना के तहत कार्य पूरा होने में दो साल लगेंगे। इस योजना में स्टेशनों पर बेहतर प्रवेश और निकास द्वार, प्रतीक्षालय, शौचालय, कैफेटेरिया, पेयजल, लिफ्ट, एस्केलेटर, ओवरब्रिज और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं प्रदान करना शामिल है।

12 से घटाकर 7.6 और तीन मीटर की गई एफओबी की चौड़ाईमंडल के कई स्टेशनों के विकास कार्य की डीपीआर तीन बार बनाई जा चुकी है। लोगों की मांग और स्टेशन की जरूरत के अनुसार कई स्थानों पर फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई घटाई गई है। पहले सभी स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े एफओबी बनाए जाने थे लेकिन बाद में इनकी चौड़ाई घटाकर 7.6 और तीन मीटर कर दी गई।

हापुड़, अमरोहा, चंदौसी, नजीबाबाद, नगीना, हरदोई में 12 मीटर। रुड़की, स्योहारा, रामपुर, शाहजहांपुर, गजरौला व बालामऊ में 7.6 मीटर। बिजनौर, धामपुर, कोटद्वार व आंवला स्टेशन पर तीन मीटर चौड़े एफओबी बन रहे हैं।

ट्रेन से चार धाम की यात्रा का सपना भी अधूरा
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग चार धाम रेल लाइन प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरा होना था। अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर जून 2026 कर दी गई है। पहाड़ों के बीच सुरंग खोदकर रेलवे लाइन बिछाने में समय लग रहा है। हालांकि ज्यादातर काम पूरा हो चुका है लेकिन कई तकनीकी बिंदुओं का पूरा होना बाकी है।

300 किमी से ज्यादा के इस मार्ग का 156 किमी हिस्सा मुरादाबाद मंडल में है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए डीआरएम कार्यालय के नजदीक नया कंट्रोल रूम तैयार हो चुका है। जल्द ही परिचालन से संबंधित अधिकारियों का केबिन यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

अमृत भारत योजना में इन स्टेशनों का नाम

बिजनौर, रामपुर, चंदौसी, गजरौला, अमरोहा, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, हापुड़, हर्रावाला, कोटद्वार, रुड़की, हरदोई, बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, आंवला, बालामऊ

 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्यों में कई बदलाव हुए हैं। पुलों की चौड़ाई घटाई गई है। दोबारा प्लान बनाकर स्वीकृति लेना व बजट परिवर्तन में समय लगता है। बदलावों के चलते समय लगा है लेकिन स्टेशनों के भवन आकर्षक तरीके से बन रहे हैं। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed