फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City roads will be repaired at a cost of Rs 55 crore.

Moradabad News: 55 करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगी शहर की सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
City roads will be repaired at a cost of Rs 55 crore.
मुरादाबाद। लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से पटी सड़कों की परेशानी झेल रहे शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने 55 करोड़ रुपये की लागत से शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस कार्य को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) में शामिल कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा और दीपावली तक मरम्मत व निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष मानसून में हुई मूसलाधार बारिश ने भी शहर की सड़कों की हालत पूरी तरह बिगाड़ दी है। कई प्रमुख मार्गों में जगह-जगह गड्ढे हो गए और हादसों का भी खतरा बढ़ गया। आम नागरिकों से लेकर व्यापारी संगठनों तक ने निगम से इस समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग उठाई थी। अधिकारियों के मुताबिक करीब 125 सड़कों को मरम्मत और निर्माण के लिए चुना गया है। इन सड़कों पर गड्ढे भरने, डामर बिछाने और जहां जरूरत होगी वहां पूरी तरह से नई सड़क बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना पर करीब 55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि प्रस्ताव को एनकैप में शामिल कर शासन को भेज दिया गया है मंजूरी मिलते ही अगले सप्ताह इसका टेंडर निकालकर ठेकेदारों को काम आवंटित कर दिया जाएगा। लक्ष्य रखा गया है कि दीपावली तक काम शुरू कर दिया जाए ताकि शहरवासी त्योहारों पर राहत महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed