फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City Assembly Constituency: More than 80 percent in 13 booths, less than 50 voting in 56

नगर विधानसभा क्षेत्र : 13 बूथों पर 80 फीसदी से अधिक, 56 पर 50 से कम वोटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
City Assembly Constituency: More than 80 percent in 13 booths, less than 50 voting in 56
मुरादाबाद। जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र के 13 बूथों पर रिकॉर्ड अस्सी फीसदी से अधिक मतदान हुआ है, जबकि 56 बूथों पर 50 फीसदी से कम वोट डाले गए है। वहीं 495 बूथों पर 51 से 79 प्रतिशत तक मतदान हुआ। बूथों पर मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के हिसाब से प्रत्याशी हार जीत का जोड़ घटाना कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 5,29,022 लाख मतदाता हैं। सोमवार को हुए मतदान में ईवीएम में उनके सामने दस प्रत्याशी रहे। इन दस प्रत्याशियों में से एक विधायक चुनने के लिए 3,20,666 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदाताओं के उत्साह ने मत प्रतिशत का आंकड़ा 60 फीसदी के पार पहुंचा दिया। 13 बूथों पर तो मत प्रतिशत अस्सी फीसदी के पार रहा। लेकिन 56 बूथों पर पचास प्रतिशत से कम वोट पड़े। यहां मतदाताओं में उत्साह कम देखने को मिला। इसके अलावा 495 बूथ ऐसे रहे, जहां मतों का प्रतिशत 51 से 79 के बीच रहा। मंगलवार को राजनीतिक दल बूथों के मत प्रतिशत के आंकलन में जुटे रहे। किस इलाके के किस मतदान केंद्र पर कितना प्रतिशत वोट पड़ा, इसके आधार पर प्रत्याशी की जीत हार का गुणा गणित बैठने में लगे रहे। फिलहाल जीत की बाजी किसके हाथ लगेगी, ये दस मार्च को मतगणना के दिन पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बूथ नंबर 448 पर सबसे अधिक 84.55 फीसदी मतदान
मुरादाबाद। नगर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक बेसिक स्कूल मैनाठेर के बूथ नंबर 484 पर सबसे अधिक 84.55 फीसदी वोटिंग हुई। यहां कुल 848 मतदाता थे। इसमें से 717 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें 327 महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ नंबर 358 पर सबसे कम 21.06 फीसदी वोट
मुरादाबाद। शहर के पॉश इलाके में बनाए गए मतदान केंद्र ग्रीन मिडोज के बूथ नंबर 358 पर सबसे कम वोट पड़े। इस बूथ पर महज 21.06 फीसदी मतदान हुआ। 1130 मतदाताओं में से 238 ने ही ईवीएम का बटन दबाया। इसमें 115 महिला मतदाता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed