फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Citizens show courage in the war against Corona, hear street-crossroads, time spent with family

कोरोना के खिलाफ जंग में शहरवासियों ने दिखाया दम, सड़क-चौराहे सूने, घर में रहकर काटा दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Citizens show courage in the war against Corona, hear street-crossroads, time spent with family
मुरादाबाद। शनिवार की रात आठ बजे से लागू हुए 35 घंटे के लॉकडाउन के दौरान रविवार को शहर में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें, बाजार और चौराहे सूने। बसें चल रहीं थीं, लेकिन यात्रियों का टोटा था। वहीं, लोगों ने लॉकडाउन के समय को परिवार के साथ बिताया। अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर लॉकडाउन के दौरान का हाल जाना। पेश है रिपोर्ट -
विज्ञापन

बुद्धि विहार दूध एजेंसी, डेयरियों पर लगी भीड़
बुद्धि विहार में एक दूध एजेंसी के काउंटर पर सुबह सात बजे दूध की बिक्री शुरू हुई तो ग्राहकों की भीड़ लग गई। दुकान के चबूूतरे पर रस्सी बांध दी गई थी और ग्राहकों को ऊपर नहीं आने दिया। नीचे से ही पैसे लेकर दूध दिया गया। डीपी यादव चौराहे के निकट दूध डेयरी पर दूध लेने को ग्राहकों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों का टोटा
रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज अड्डे और पीतल नगरी बस अड्डे पर सन्नाटा था। दो चार सवारियों ही यहां नजर आईं। बसें चल रहीं थीं, लेकिन सवारियां नहीं थीं। दिल्ली जा रही बस के परिचालक ने बताया कि उन्हें सीट संख्या से आधी सवारी लेने को कहा गया है, लेकिन यहां तो 20 प्रतिशत सीट भी नहीं भरी, वो सवा घंटे से खड़ा है, लेकिन तीन सवारियां ही बस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
शहर के बुध बाजार, गंज बाजार, अमरोहा गेट, ताड़ीखाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार को सबसे अधिक भीड़ होती है, लेकिन रविवार को यह बाजार बंद थे और इनमें सन्नाटा पसरा हुआ था। टाउन हॉल पर मंगलवार को पैर रखने की जगह नहीं मिलती वहां भी कोई नजर नहीं आ रहा था।
चरण सिंह चौक भी सूना
दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह सिंह चौक शहर के लाइनपार, बुद्धि विहार, मझोली सहित कई क्षेत्रों को जोड़ता है लेकिन रविवार को यह चौराहा एकदम सूना था। चौराहे के आसपास बनी दुकानें बंद थीं। सड़कों पर वाहन गायब थे और पूरा सन्नाटा नजर आया ।
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों का टोटा
शहर के पेट्रोल पंप खुले थे, लेकिन ग्राहक नहीं थे। कपूर कंपनी स्थित पेट्रोल पंप पर अक्सर भीड़ लगी रहती थी, लेकिन रविवार दोपहर में यह पंप सूना पड़ा था। कर्मचारी खाली बैठे थे। पूछने पर बताया कि उनके यहां अधिकांश दुपहिया वाहनों से अधिक बिक्री है, लेकिन ये बंद हैं इसलिए और दिनों की तुलना में दोपहर तक 20 फीसदी भी बिक्री नहीं हुई। यही हाल दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंपों का भी था।
....नहीं मिले ऑटो, ई रिक्शा तो टैंपो में लटक कर गए गए यात्री
सुबह के वक्त शहर में ई-रिक्शा और ऑटो भी नजर नहीं आए। रेलवे स्टेशन के बाहर कई यात्री अपने अपने गंतव्यों को जाने के लिए ई रिक्शा, ऑटो का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद एक टैंपो आया तो यात्री उस पर ही लटक लिए। एक सब्जी भरकर ला रहे ऑटो के पीछे सवारी लटकी। यात्रियों को इस तरह परेशानी झेलनी पड़ी।

बच्चों संग खेला, कैरम लूडो, छत पर खेला क्रिकेट
रविवार के दिन लोग परिवार के साथ बाजार और मॉल्स से शॉपिंग करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण लोग घरों में ही रहे। बुद्धि विहार सेक्टर-3 में अक्षित, गर्वित, पर्व ,संचित, अर्णव, आदित्य ने अपने भाई बहनों और मम्मी पापा के साथ घर में अपने मम्मी पापा के साथ कैरम और लूडो का आनंद लिया । शाम को बच्चे मकान की छतों पर क्रिकेट खेलते नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed