{"_id":"6861a3ce64d1430fc702b144","slug":"christmas-orders-started-leaving-waiting-for-new-business-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-676783-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रवाना होने लगे क्रिसमस के ऑर्डर, नए कारोबार का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रवाना होने लगे क्रिसमस के ऑर्डर, नए कारोबार का इंतजार
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमेरिका व यूरोप में क्रिसमस मनाने के लिए मुरादाबाद में बनाए गए उत्पाद रवाना होने लगे हैं। 15 जुलाई तक 50 फीसदी माल अमेरिका पहुंच जाएगा। इसके बाद शेष उत्पाद सितंबर के अंत तक पहुंचेंगे। इस बीच आधा काम होने के बाद शहर के निर्यातकों को नए ऑर्डर्स की चिंता सताने लगी है। अमेरिकी ग्राहक नया कारोबार नहीं दे रहे हैं।
ग्राहकों के मन में टैरिफ को लेकर उलझनें और निर्यातकों के मन में सरकार पर विश्वास है। ऐसे में 10 जुलाई के बाद ही नए ऑर्डर्स के लिए पूछताछ शुरू हो सकती है, क्योंकि ट्रंप सरकार ने नौ जुलाई तक टैरिफ में रियायत दी थी। इस बीच शहर के निर्यातक यूरोप और मध्य पूर्व के देशों की ओर देख रहे हैं।
तुर्किये से भी नए ऑर्डर मिलने की संभावना है, जो निर्यातक सिर्फ अमेरिका से ही कारोबार करते हैं, उनके लिए आने वाले कुछ महीने चिंता भरे रह सकते हैं। शहर की 2200 निर्यात इकाइयों में से 500 से ज्यादा का कारोबार अमेरिका से ही होता है।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि आने वाले वर्षों में अमेरिका के साथ व्यापार कैसा रहेगा, यह अक्तूबर फेयर से पता चल जाएगा। फायदे-नुकसान के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यूरोप व मध्य पूर्व के देशों से कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। गार्डन फर्नीचर, गोल्ड व सिल्वर प्लेटेड बर्तनों के ऑर्डर मध्य पूर्व से मिले हैं, जबकि यूरोप से सजावटी सामानों के अलावा वाइन की बोतलों के कैप के ऑर्डर मिले हैं।
-- -- -- -- -- --
निर्यातकों की बात
क्रिसमस के लिए अमेरिका के ऑर्डर भेजे जाने लगे हैं। काफी माल सितंबर तक भेजा जाएगा लेकिन नए ऑर्डर कंफर्म नहीं हो रहे हैं। इन दिनों यूरोप के देशों से ही व्यापार मिल रहा है। उम्मीद है टैरिफ के मुद्दे पर जल्द समाधान निकलेगा।
- विशाल अग्रवाल, निर्यातक
क्रिसमस से संबंधित 50 से 60 फीसदी ऑर्डर 15 जुलाई तक अमेरिका पहुंच जाएंगे। शेष ऑर्डर सितंबर व अक्तूबर में भेजे जाएंगे। नए कारोबार को लेकर अमेरिका के ग्राहकों में संशय है। टैरिफ का हल निकलने का इंतजार कर रहे हैं।
- पुनीत आर्य, निर्यातक
नए ऑर्डर कम होने से कारीगरों को भी काम के संकट का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल स्थित सामान्य है। यूरोप व खाड़ी देशों के ऑर्डर हैं। उम्मीद है कि अक्तूबर फेयर से अमेरिका के ग्राहकों से दोबारा कारोबार मिलेगा।
- नजमुल इस्लाम, निर्यातक