फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chineass order cancle

चाइनीज सामान के ऑर्डर निरस्त, देशी उत्पादों की मांग बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
chineass order cancle
मुरादाबाद। करीब तीन महीने से कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे शहरवासियों के मन में गलवां घाटी की हिंसा ने चीन के खिलाफ आक्रोश को भड़का दिया है। आम लोगों के साथ चीनी उत्पादों के बहिष्कार में व्यापारियों का साथ भी मिलने लगा है। व्यापारियों ने चीन के खिलौने और गिफ्ट के सामान के पुराने ऑर्डर निरस्त कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि सरहद की लड़ाई में हम आर्थिक आधार पर सहयोग दे सकते हैं। जब हम चीन का सामान मंगवायेंगे ही नहीं तो ग्राहकों को देसी सामान खरीदने का रुझान बढ़ सकेगा।
विज्ञापन

शहर में करीब सौ दुकानें खिलौने और गिफ्ट की हैं। व्यापारियों की माने तो महीने में 50 से 60 लाख का कारोबार खिलौने आदि का होता है। ताड़ीखाना, बाजार गंज, जीएमडी रोड, अमरोहा गेट, कटरानाज, लाइनपार आदि जगहों पर खिलौनों की दुकाने हैं। इसके अलावा कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी खिलौने और गिफ्ट का सामान मिलता है। गुणवत्ता देसी खिलौने की बेहतर होती है, लेकिन चीनी खिलौने दिखने में सुंदर और सस्ते होने की वजह से ग्राहकों की पसन्द में ऊपर रहते थे, लेकिन कोरोना काल में चीन से आपूर्ति घटने के कारण चीन के सामान कीमत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में बदले हुए माहौल में ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव आया है। ताड़ीखाना पर दुकानदार दक्ष कक्कड़ का कहना है कि छोटे बच्चों के इलेक्ट्रॉनिक खिलौने ज्यादातर चीन के ही बने आते हैं, जबकि बड़े बच्चों के गेम्स, कार आदि के खिलौने अब देसी ज्यादा बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी में छोटे बच्चों के खिलौने मंगवाए थे, लेकिन ग्राहक अब देसी खिलौने मांगते हैं, जिसकी वजह से पूरा स्टॉक पड़ा हुआ है। ग्राहकों के रुझान की वजह से चीनी सामान का करीब 60 हजार का तीन बार आर्डर निरस्त कर दिया है। अब मेड इन इंडिया वाले सामान को ही लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ रोड पर दुकानदार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि गिफ्ट में ज्यादातर चीन के ही उत्पाद होते हैं। फरवरी में ऑर्डर दिया था। मार्च में लॉकडाउन होने की वजह से माल नहीं आ पाया था। अब उसको निरस्त कर दिया है। अब तक व्यापारियों ने लगभग एक करोड़ के ऑर्डर निरस्त कर दिए हैं। दोबारा ऑर्डर नहीं कर रहे हैं। देसी समान की करने वाले कुछ कारोबारियों से संपर्क किया है। स्थितियां संभलते ही माल मंगवाना शुरू कर देंगे।

जीएमडी रोड के दुकानदार राजीव शर्मा ने बताया कि चीन की कंपनी का कोई सामान नहीं ले रहे हैं। हम खुद चीन के कारोबार को बढ़ावा देना पसन्द नहीं कर रहे हैं। जापान और भारत की कंपनियों का ही सामान ला रहे हैं। इन्हें ग्राहक भी पसन्द करते हैं। कोर्ट रोड पर देसी खिलौनों के दुकानदार अब्दुल्ला शमसी का कहना है कि दिल्ली, कोलकाता, अलीगढ़ व अन्य स्थानों पर बने देसी खिलौने लाते हैं। ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। मेलों में इन खिलौनों की मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed