फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chilli powder ran away from the Moradabad court premises in the constable's eyes Aditya Rana

Moradabad News: मुरादाबाद कचहरी परिसर से सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक भाग गया था आदित्य राणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Chilli powder ran away from the Moradabad court premises in the constable's eyes Aditya Rana
मुरादाबाद। बिजनौर जनपद में मुठभेड़ में ढेर किया गया ढाई लाख रुपये का इनाम आदित्य राणा मुरादाबाद कचहरी परिसर से भी एक बार फरार गया था। सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर वह साथियों के भाग निकला था।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के राना नंगला निवासी आदित्य सिंह ने 22 जून 2014 को मुरादाबाद के सिविल लाइंस में डॉ. जहांगीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में आदित्य ने अपने साथियों के साथ लूटपाट की घटनाएं भी की थीं। तीन अगस्त 2017 को उसे पेशी पर मुरादाबाद कचहरी में लाया गया था। इसी दौरान उसने सिपाही से टॉयलेट जाने का बहाना बनाया था। आदित्य दीवार के पास खड़ा हो गया। सिपाही ने एक हाथ से हथकड़ी पकड़ रखी थी। इसी दौरान उसने अपनी जेब से मिर्च पाउडर निकाला और सिपाही की आंखों में झोंक कर हथकड़ी समेत फरार हो गया था। आदित्य की फरारी में शामिल मुजफ्फर नगर के बदमाश विवेक उर्फ वीरू को पुलिस गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस पूछताछ में खुलासा था कि वह जेल में सुपारी लेने के बाद बिजनौर में एक हत्या करने के लिए फरार हुआ था। फरारी के दौरान आदित्य ने बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में अम्हेड़ा में ओमराज की गोली मारकर की हत्या की थी। कुछ दिन वह बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहली में इरशाद के घर छुपा था। तब एसओजी दबिश दी तो वह गोलियां बरसाता हुआ अपने साथी विशाल और रोहित के साथ फरार हो गया था। चौदह नवंबर 2017 को उसने अपने ही गांव निवासी मुकेश नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे शक था कि मुकेश उसकी मुखबिरी कर रहा है। बिजनौर और मुरादाबाद की पुलिस को चकमा देते हुए उसने धामपुर, नगीना, मंडावली और नूर थानाक्षेत्र में लूट की कई घटनाएं की थीं। पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान दस जनवरी 2018 को उसने अपने साथी रोहित के साथ बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन



मुरादाबाद से ही रखा था अपराध की दुनिया में कदम
मुरादाबाद। आदित्य राणा अपने साथियों के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के दौरान ही उसने और उसके साथियों ने लूटपाट की घटनाएं करना शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सिविल लाइंस में डॉ. जहांगीर की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed