{"_id":"680bfdc61ee133d7ec075889","slug":"children-proved-to-be-expert-in-the-movement-of-pieces-and-surprised-everyone-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-630579-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मोहरों की चाल में माहिर निकले बच्चे, सबको किया चकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मोहरों की चाल में माहिर निकले बच्चे, सबको किया चकित
विज्ञापन
मुरादाबाद। शतरंज की बिसात पर शुक्रवार को नन्हें खिलाड़ियों ने अपने तेज दिमाग और सधी रणनीति से सबको चौंका दिया। मौका था अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता का। कांशीराम नगर स्थित सेंट मीरा अकादमी और मानसरोवर स्थित सेंट मीरा अकादमी में प्रतियोगिता के मैच खेले गए। दोनों स्कूलों में कुल 234 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
इन स्कूलों में जैसे-जैसे मैच शुरू हुआ, मोहरों की चालें बिछती गईं और बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता गया। बच्चों के हर मूव खेल की दिशा बदल रहे थे। मैच के दौरान कई बच्चों ने विपक्षी खिलाड़ी को चेकमेट दिया, तो कई बच्चों के खेल अंतिम मिनटों तक चले। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीति से सबका दिल जीत लिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज चौधरी और पारुल अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें। शतरंज जैसे खेलों से वह रणनीति, धैर्य और एकाग्रता सीखते हैं। मैच के दौरान बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है कि उनके अंदर कितनी योग्यता है। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना भी की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मबल बढ़ता है। ब्यूरो