{"_id":"5f973db78ebc3e9bca1afe84","slug":"children-in-corona-grab-city-news-mbd367452466","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार, पेट-हथेली में लाल दाने को खसरा समझने की न करे भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार, पेट-हथेली में लाल दाने को खसरा समझने की न करे भूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अगर आपका बच्चा अचानक बीमार पड़ जाए, तेज बुखार के साथ पेट और हथेली पर लाल रंग के दाने हो जाए। साथ में दस्त की शिकायत हो तो इसे खसरा समझने की भूल न करें। ये पोस्ट कोविड बच्चों पर कोरोना का पलटवार हो सकता है। मल्टी सिस्टम इनफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमएसआईसी) के लक्षण हो सकते हैं। जो बच्चे की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में एमएसआईसी को हल्के में न लें।
कोरोना संक्रमितों में उम्र की कोई सीमा नहीं है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसके शिकार हो चुके हैं। कुछ बिना लक्षण के तो कुछ लक्षण के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बिना लक्षण कई को कोरोना हुआ भी और वह ठीक भी हो गए। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। लेकिन अब ये बच्चे मल्टी सिस्टम इनफ्लेमेटरी सिंड्रोम की जद में आने लगे हैं। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी है। तेज बुखार के साथ दस्त की शिकायत होने लगी है। पेट, हथेली और होठों में लाल दाने और जीभ लाल हो जाती है। इसके अलावा पेट में दर्द की भी शिकायत होती है। अभिभावक इसे खसरा समझ बैठते हैं, लेकिन ये एमएसआईसी डिसीज होती है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर बच्चों की जान पर बन आती है। डाक्टरों के मुताबिक एमएसआईसी के लक्षण मिलने पर बिना देरी बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचना चाहिए।
- कोरोना काल में बच्चों में एमएसआईसी के लक्षण मिल रहे हैं, हालांकि ये बच्चों में कॉमन नहीं है, लेकिन बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक है। इसमें बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ जाती है। तेज बुखार, दस्त, पेट-हथेली होठों में लाल दाने, जीभ लाल हो जाती है। इस स्थिति में बच्चे को इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है। इससे हल्के में न लें।
विज्ञापन
- डा. बीके दत्त, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
--
एमएसआईसी के लक्षण
- बच्चे को अचानक हाई फीवर होना
- पेट दर्द होना
- दस्त होना
- पेट पर लाल रंग केदाने होना
- जीभ सुर्ख लाल होना
- हथेली-होठों पर लाल रंग केदाने होना
क्या करें
- बच्चों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ले जाने से बचें
- बच्चों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जाने से बचें
- बिना मास्क बच्चों को घर से बाहर न ले जाएं
- बच्चों के हाथ साफ कराएं
- एमएसआईसी के लक्षण सामने आने पर तत्काल डाक्टर से संपर्क करें
- इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट कराएं
--
चक्कर आते हैं, बच्चा हो जाता है बेहोश
मुरादाबाद। मल्टीसिस्टम इनफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण सामने आने के बाद बच्चे को कुछ ही देर में चक्कर आने लगता है। बच्चा बेहोश हो जाता है। जो उसकी सेहत के लिए खतरनाक होता है। बच्चों को आईसीयू की जरूरत पड़ती है।
--
एक दिन में सामने आते हैं सारे लक्षण
मुरादाबाद। बच्चों में एमएसआईसी के सारे लक्षण एक दिन के भीतर ही सामने आ जाते हैं। 24 घंटे में बच्चे को तेज बुखार से लेकर जीभ लाल होने तक की शिकायत होती है। ये लक्षण तीन से बारह साल तक के बच्चों में होते हैं।