फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   children demands laptop, poor wants home

बच्चों ने मांगा लैपटॉप और गरीबों ने मकान

Thu, 22 Dec 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 22 Dec 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
children demands laptop, poor wants home
पंचायत भवन में आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के बाद लोहिया आवास में लोगो के नाम नही आने पर डीएम का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग की साइट पर पड़ी सूची में नाम होने के बावजूद सौ से अधिक स्टूडेंट्स को लैपटॉप नहीं मिला। वजह जो भी रही हो लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी हाथ खाली रहे तो स्टूडेंट्स का सब्र छलक उठा। डीएम जैसे ही लैपटॉप बांटकर निकले स्टूडेंट्स ने पूछ ही लिया- डीएम अंकल! हमारा लैपटॉप भी दिलाइए।
विज्ञापन


हालांकि डीएम ने यकीन दिलाया कि जिनका नाम सूची में है उनमें से हरेक को लैपटॉप मिलेगा। पंचायत भवन व आरएन इंटर कालेज में फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत लैपटॉप लेने आए कई छात्र-छात्राओं को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनका नाम मेरिट लिस्ट में है लेकिन उन्हें यहां लैपटॉप नहीं दिया गया है। उन्हें कालेज से सूचना दी गई थी कि बुधवार को पंचायत भवन पहुंचकर अपना लैपटॉप ले लें। लैपटॉप लेने पहुंची शबानाज ने बताया कि उसने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैपटॉप वितरण की मेरिट लिस्ट में उसका नाम है लेकिन बुधवार को उसे लैपटॉप नहीं मिला। वहीं कोठीवाल नगर से पहुंची हुमा ने बताया कि उसे भी लैपटॉप नहीं मिला है। डिलारी की छवि, संचिता और अंजलि को भी घंटों इंतजार करने के बावजूद लैपटॉप हाथ नहीं आया।


डीआईओएस ने बताया कि लैपटॉप वितरण का कार्य तीन दिनों तक किया जाना है। इसमें पहले दिन 834 लाभार्थियों को ही बुलाया गया था। जिन छात्र-छात्राओं के नाम मेरिट लिस्ट में हैं उन्हें निश्चित रूप से लैपटॉप मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed