फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Children are getting injured after falling into open drains in Ward 10.

Moradabad News: वार्ड दस में खुले नालों में बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल

Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Children are getting injured after falling into open drains in Ward 10.
बिलारी। नगर पालिका के वार्ड संख्या दस मोहल्ला ठाकुरान शहीदे आजम पार्क इलाके में कई नीची सड़कों पर बारिश में जलभराव हो जाना मुख्य समस्या है। वार्ड दस में कई खुले नाले ऊपर से कवर्ड न होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। पूर्व में कई बार छोटे बच्चे और अन्य राहगीर इन खुले हुए नालों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दस की मुख्य पहचान प्राचीन शहीदे आजम पार्क से है इस वार्ड में पैंठ बाजार वाली रजा मस्जिद, गल्ला स्टोर, डॉ. जमीर अहमद का अस्पताल, इमामबाड़ा, मोहसिन हॉल, फारूकी बस्ती आदि इलाके आते हैं। वार्ड की उत्तर की ओर की आबादी नव विकसित और निचले इलाके में है। जैसे ही तेज बारिश होती है तभी घरों के बीच की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। शहीदे आजम पार्क का जो इलाका बच्चों को खेलने और मोहल्ले वालों को बैठने के लिए है इस इलाके में अक्सर मोहल्ले के ही कुछ लोग अपने चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं। पार्क के अंदर अक्सर गंदगी भी नजर आती है। वार्ड में आने वाले कई चौड़े नाले ऊपर से खुले हुए हैं जो ऊपर से कवर्ड नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed