{"_id":"60d98ca58ebc3ebf002fa958","slug":"child-of-a-bulandshahr-family-drowns-in-river-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पूजा करने आए बुलंदशहर के परिवार का बच्चा गंगा में डूबा, नदी किनारे मिले कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पूजा करने आए बुलंदशहर के परिवार का बच्चा गंगा में डूबा, नदी किनारे मिले कपड़े
Mon, 28 Jun 2021 02:17 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:17 PM IST
सार
नदी किनारे मिले बच्चे के कपड़े। परिवार के अन्य बच्चों के साथ नहा रहा था बालक। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से कराई तलाश। देर रात तक नहीं लगा सुराग।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
विस्तार
बुलंदशहर जिले से मुरादाबाद गंगा मंदिर में पूजा करने आए एक परिवार का 10 वर्षीय बालक नहाते समय डूब गया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना के ग्राम खंदोई निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि बुजुर्गों से चली आ रही परंपरा के अनुसार वह परिवार के साथ यहां गंगा मंदिर पर पूजा पाठ करने आए हैं। उन लोगों के साथ उनके चार भाई व उनके परिवार के बच्चे भी आए हैं।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे परिवार के अन्य बच्चों के साथ उनका 10 वर्षीय पुत्र आशू भी गंगा में नहा रहा था। पूजा के समय बच्चों को आवाज लगाकर नदी से बाहर बुलाया गया। बताया जाता है कि उस समय तो आशू भी अन्य बच्चों के साथ बाहर आ गया, लेकिन कुछ देर बाद वह पुन: नदी की ओर चला गया।
विज्ञापन
पूजा संपन्न होने के बाद परिवार वालों को जब आशू नहीं दिखा तो सभी ने उसे ढूंढना शुरू किया। नदी के पास गए तो वहां उसके कपड़े दिखे। काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना कटघर थाना पुलिस को दी। एसएचओ गजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीओ मनीष कुमार व एसीएम (प्रथम) राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नदी में बालक के डूबने की आशंका को लेकर तलाश भी कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। डूबे बालक के पिता सतपाल, मां सीमा, बड़े भाई आदित्य व छोटी बहन निशू समेत साथ आए परिवार के अन्य सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। देर रात तक डूबे बालक का सुराग नहीं लग सका था।