फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   child died in accident

टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
child died in accident
मूंढापांडे । दलपतपुर गांव के समीप रविवार की शाम टेंपो की टक्कर से बाइक पर बैठी मां के गोंद से छिटककर एक साल का बेटा सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट के चलते मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना में पिता सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। मूंढापांडे पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मदनापुर उर्फ होलपुर निवासी तसुद्दुक भूसे का व्यापारी हैं। रविवार को व्यवसायी बाइक पर अपनी पत्नी खैरूलनिशा, मां सद्दीकन और एक साल के बेटे अहमद रजा को बैठाकर साले की बीमार पत्नी को देखने के लिए रामपुर सिविल लाइंस गया था। साले मुशाहिद की पत्नी मीशनून डेंगू बुखार से पीड़ित थी। शाम करीब पांच बजे चारों बाइक से वापस लौट रहे थे। दलपतपुर गांव के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस बीच झटके से मां की गोंद से एक साल का मासूम सड़क पर गिर गया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान मासूम की दादी दादी सद्दीकन, व्यवसायी तसुद्दक और उसकी पत्नी खैरूलनिशा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। व्यवसायी का अहमद रजा इकलौता पुत्र था। उसकी चार अन्य बेटियां मौजूद हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह के अनुसार पकड़ा गया चालक संतराम पाडली भगतपुर का रहनेवाला है। चालक प्रतिदिन दलपतपुर अलीगंज करनपुर तक टेंपो चलाता है। शाम को वह टेंपो लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है लेकिन परिवार के लोग उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed