{"_id":"5e39bd3c8ebc3ee5fe47e37c","slug":"child-death-in-accident-moradabad-news-mbd3387475105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिल्लाती रही, चालक ने मासूम को कुचल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिल्लाती रही, चालक ने मासूम को कुचल दिया
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद रोते-विलखते परिजन।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। टाटा मैजिक वाहन को पीछे करते समय हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हादसा हो गया। मासूम बालिका के सिर से पहिया गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। गांव में दुख भरा माहौल नजर आया। वहीं देर शाम आरोपी वाहन चालक और पीड़ित परिवार के बीच फैसला हो गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
मजदूरी करके पालन पोषण करने वाले राजवीर अपने परिवार के संग गांव बबैना से सोमवार की शाम अमरोहा जिले के थाना गजरौला अंतर्गत गांव भानूखेड़ा स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर सुबह करीब 7.30 बजे गांव आ गए लेकिन राजवीर रुक गया। परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में लग गए लेकिन राजवीर की सात वर्षीय मासूम बेटी छबि गली में खेलती रही। जहां पर छबि खेल रही थी, वहीं पास में वह वाहन खड़ा था जिस पर सवार होकर यह लोग रिश्तेदारी से आए थे।
जब चालक वाहन को पीछे करने लगा तो छबि की मां ने चालक को आवाज देकर कहा-रुको-रुको, पीछे बेटी है लेकिन चालक सुन नहीं सका क्योंकि वाहन की खिड़की के शीशे बंद थे। हो सकता है कि इसी वजह से आवाज न पहुंच सकी हो और मां के चिल्लाने के बाद भी चालक ने वाहन पीछे किया। बेटी भी समझ न सकी और मां के देखते-देखते बेटी का सिर कुचल गया। पहिए उसके सिर से गुजर गए।
विज्ञापन
बेटी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने आरोपी चालक और पीड़ित परिवार में समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया। देर शाम समझौता हो गया। मासूम बालिका के शव का अंतिम संस्कार हो गया है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
मैं चीखती रह गई, बेटी के सिर से गुजर गए मैजिक के दोनों पहिए
मां सोमवती हादसे की प्रत्यक्षदर्शी है। उसने सब कुछ अपनी आंखों से देखा है। वह चालक को रोकने के लिए चीखती रही लेकिन चालक नहीं रुका और हादसा हो गया। हादसे के बाद हुई बातचीत में उसने बताया कि मेरी बेटी छबि के सिर से दोनों पहिए गुजर गए थे और मैं चीखती रह गई।