फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Child born in Jansadharan Express, grandmother delivered

Moradabad News: जनसाधारण एक्सप्रेस में जन्मा बच्चा, दादी ने कराया प्रसव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Child born in Jansadharan Express, grandmother delivered
मुरादाबाद। दानापुर से आनंदविहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस में रविवार सुबह एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। चलती ट्रेन में कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हुए तो महिला की सास ने प्रसव कराया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। महिला की डिलीवरी हुई तब तक ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंच गई। यहां महिला की सास ने फिर साहस दिखाया और जच्चा बच्चा को लेकर ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर पांच पर उतर गई।
विज्ञापन

तब तक आरपीएफ स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। एएसआई संजीव कुमार व महिला कांस्टेबल रुचिका तोमर ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर हुमैरा को बुलवाया और बच्चे की नाल अलग करवाई। डॉक्टर ने जांच करने के बाद जच्चा-बच्चा को स्वस्थ्य बताया। तब आरपीएफ ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। बच्चे को जन्म देने वाली महिला मुन्नी(21) के पति राजू ने बताया कि वे मुगलसराय से मुरादाबाद के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे। यहां रहकर मजदूरी करते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। चलती ट्रेन में कुछ उपाय नहीं सूझा और मुन्नी को दर्द बढ़ता ही जा रहा था। तब राजू की मां हुगली देवी ने समझदारी दिखाई और अपनी बहु की सुरक्षित डिलीवरी कराई। ट्रेन में सफर कर रहे पुरुष यात्री इस दौरान दूसरी बोगी में चले गए। महिला यात्रियों ने उनका सहयोग किया। राजू ने परिवार ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed