फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chief Minister yogi will talk to sugarcane farmers of nine districts including Sambhal today

संभल समेत नौ जिलों के गन्ना किसानों से आज बात करेंगे मुख्यमंत्री

Fri, 19 Jun 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Jun 2020 03:12 AM IST
सार

  • कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास से बटन दबाकर भेजेंगे किसानों के खाते में गन्ने का भुगतान

विज्ञापन
Chief Minister yogi will talk to sugarcane farmers of nine districts including Sambhal today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सवेरे दस बजे कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के खाते में बटन दबाकर उनके बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ऑन लाइन भेजेंगे। इस मौके पर वह प्रदेश के नौ जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, संभल, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा के एनआईसी केंद्र पर उपस्थित प्रगतिशील किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश के संयुक्त सचिव बच्चूलाल की ओर से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेज कर उनके जिलों में स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र में प्रगतिशील किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


शासन ने इसके अलावा मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर, गोरखपुर, देवरिया और देवीपाटन (गोंडा) के उप गन्ना आयुक्त व संबंधित जिलों के जिला गन्ना अधिकारियों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के निर्धारित समय से एक घंटा पहले एनआईसी पहुंच कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ पूरे समय मौजूद रहने के भी निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि इस दौरान मुख्यमंत्री गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान भी बटन दबाकर ऑनलाइन किसानों के खाते में भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed