{"_id":"6189323738f25c2f0673c047","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-attacked-on-azam-khan-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में सीएम योगी ने आजम खां पर कसा तंज: कहा-जो जेल में थे उनका भी इलाज कराया, गरीब की जमीन कब्जाई तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में सीएम योगी ने आजम खां पर कसा तंज: कहा-जो जेल में थे उनका भी इलाज कराया, गरीब की जमीन कब्जाई तो...
Mon, 08 Nov 2021 08:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 63.59 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने आजम खां पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में विपक्ष के नेता अपने घरों में दुबके बैठे थे। लेकिन सरकार ने जो जेल में थे उनका भी इलाज कराया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। अगर विकास के रास्ते में किसी ने रोड़ा अटकाने की कोशिश की या किसी गरीब की जमीन कब्जाई तो उसको इसकी भरपाई करनी पड़ेगी। उसके लिए सरकार का बुलडोजर तैयार है। गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी।
मुख्यमंत्री सोमवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में लगभग 63.59 करोड़ की जिले की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष के किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन परोक्ष रूप से सपा सांसद आजम खां उनके निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रामपुर में भी 640 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई है।
सीएम ने कहा कि सरकार अगर माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो विपक्ष के नेताओं को अच्छा नहीं लगता है। विपक्ष समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष लोगों को भड़काने का कार्य कर रहा है। किसानों को भी विपक्ष के नेता ही भड़का रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और मत के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में विपक्ष के नेता अपने घरों में दुबके बैठे थे। अपने कार्यकर्ताओं का हाल पूछने भी नहीं निकले। प्रदेश सरकार ने कोरोना को हराने के लिए लोगों का फ्री में इलाज करवाया, उनकी जांच भी फ्री में हुई, वैक्सीन भी फ्री में लगी। कटाक्ष करते हुए बोले, जो जेल में थे उनको भी ठीक करवाया। यह कहते समय शायद उनका इशारा सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खां की ओर था।

सीएम ने कहा कि रामपुर के लोगों ने धैर्य के साथ अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, इसके लिए मैं यहां के लोगों को बधाई देता हूं । सीएम ने रामपुर के लोगों से वादा किया कि यहां विकास की गति थमने नहीं दी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 20 लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी, नियुक्तिपत्र और प्रमाणपत्र सौंपे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक और जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित तमाम जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों के दौरान प्रदेश में विकास की कई नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो कुछ कहा था, सरकार बनने के बाद उसे पूरा करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है।
साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ है। बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश और रोजगार के भरपूर अवसरों से प्रदेश को नई पहचान मिली है। साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इतनी पारदर्शिता से सब कुछ हुआ है कि कोई उंगली नहीं उठा सकता।