फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chief Election Commissioner Rajiv Kumar father dies in Delhi, last rites performed at Brajghat

Amroha: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पिता का दिल्ली में देहांत, ब्रजघाट पर आज होगा अंतिम संस्कार

Tue, 17 Sep 2024 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:22 AM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल के पिता विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल का दिल्ली में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। उनका ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar father dies in Delhi, last rites performed at Brajghat
विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले के हसनपुर के मोहल्ला महल के रहने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल के पिता विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। इन दिनों वह दिल्ली स्थित आवास पर ही रह रहे थे।

विज्ञापन


उनका पार्थिव शरीर हसनपुर लाया जा रहा है। ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हसनपुर के मोहल्ला महल निवासी 90 वर्षीय विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल हसनपुर तहसील बार एसोसिएशन संस्थापक सदस्य रहे हैं। वह कई बार तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं।
विज्ञापन


उनके बेटे राजीव कुमार अग्रवाल वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। पिछले काफी समय से विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल बीमार चल रहे थे। वह ज्यादातर समय हसनपुर में ही रहते थे। बीमार होने के कारण वह बेटे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल के साथ उनके दिल्ली स्थित आवास पर ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात दिल्ली में उनका निधन हो गया। इसकी सूचना से हसनपुर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। तहसील के अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को हसनपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed