फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chhedchhad

पद्मावत एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी, इंजीनियर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
chhedchhad
मुरादाबाद। पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में इंजीनियर ने युवती से छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर कोच में मौजूद उसके परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई की। मुरादाबाद ट्रेन के पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

छेड़खानी की घटना दिल्ली से प्रतापगढ़ के बीच चलने पद्मावत एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई। शाहजहांपुर निवासी एक युवती अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस एक्सप्रेस के बी-वन कोच में सफर कर रही थी। इसी कोच में हरियाणा के गुड़गांव के मारुति कुंज सोनकपुर रोड निवासी दीपक मान भी सफर कर रहा था। आरोप है कि शनिवार रात ट्रेन अमरोहा से गुजरी तो आरोपी दीपक मान ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। युवती ने विरोध किया और शोर मचा दिया। युवती की आवाज पर उसके पिता व परिवार के अन्य सदस्य आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर जीआरपी मुरादाबाद भी अलर्ट हो गई। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरोपी दीपक मान को उतार लिया गया। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में थाने में केस दर्ज कर लिया गया। एसएसआई विजय कुमार दीपक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। आरोपी को सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed