{"_id":"6882996eeecbfc1ed10c22d9","slug":"chhajlat-police-verified-six-drone-owners-kanth-news-c-15-1-mbd1008-694339-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छजलैट पुलिस ने किया छह ड्रोन स्वामियों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छजलैट पुलिस ने किया छह ड्रोन स्वामियों का सत्यापन
Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
कांठ। गांव-गांव ड्रोन दिखाई देने के शोर के बीच एसडीएम संत दास पंवार द्वारा तीन दिन के भीतर ड्रोन स्वामियों का व्यक्तिगत ब्याैरा लेते हुए उनका सत्यापन किए जाने के दिए निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को पहले दिन छजलैट पुलिस ने छह ड्रोन स्वामियों का सत्यापन किया है। इनसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि लेते हुए कहां के रहने वाले हैं और ड्रोन की मानक क्षमता क्या है, वह ड्रोन को किस इस्तेमाल में ले रहे हैं आदि बिंदुओं पर ब्याैरा एकत्र किया गया। साथ ही बिना अनुमति ड्रोन का संचालन नहीं करने की हिदायत दी गई। एसएचओ छजलैट संजय कुमार पांचाल ने बताया कि उनके यहां छह ड्रोन स्वामी हैं, सभी का सत्यापन किया गया है।
वहीं कांठ थाने में बृहस्पतिवार को कितने ड्रोन स्वामियों का सत्यापन किया गया, इस बारे में पुलिस की ओर से कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। कितने ड्रोन स्वामी सत्यापन के लिए आए या नहीं आए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
वहीं कांठ थाने में बृहस्पतिवार को कितने ड्रोन स्वामियों का सत्यापन किया गया, इस बारे में पुलिस की ओर से कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। कितने ड्रोन स्वामी सत्यापन के लिए आए या नहीं आए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन