फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chhajlat police arrested four miscreants and revealed the incidents of robbery and theft

Moradabad News: छजलैट पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट व चोरी की वारदातों का किया खुलासा

Wed, 25 Jun 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chhajlat police arrested four miscreants and revealed the incidents of robbery and theft
कांठ। छजलैट पुलिस ने ऑटो सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर गांव अन्यारी में हुई लूट और फूलपुर मिठ्ठनपुर की चोरी का खुलासा करते हुए नकदी व सामान और अवैध असलह बरामद किए हैं। इनसे कटघर और मूंढापांडे क्षेत्र में हुई वारदातों का सामान भी मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को छजलैट पुलिस ने एक सूचना पर क्षेत्र में किशनपुर की पुलिया के पास एक ऑटो को रुकने का इशारा किया तो चालक ऑटो वापस मोड़ने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो और उसमें सवार चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए राजेंद्र सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी सराय फारुख अगवानपुर थाना सिविल लाइन, अमन निवासी हिमायुंपुर थाना भोजपुर, रहीस निवासी तगाला थाना डिलारी और नफीस निवासी लंगड़े की पुलिया असालतपुरा थाना गलशहीद से तलाशी के दौरान चार तमंचे और कारतूस के अलावा 13 जून की रात क्षेत्र के गांव अन्यारी के मनीराम के घर में घुसकर गन प्वाइंट पर की गई लूट के 85000 रुपये और 11 जून को फूलपुर के सुरेंद्र सिंह के घर में नकब लगाकर हुई चोरी के बर्तन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बदमाशों से 14 अप्रैल को मुंडापांडे के गांव सकटु नंगला में हुई चोरी में गया सोने का नाक का फूल और पेनकार्ड तथा पांच मई को कटघर के पंडित नंगला के घर में हुई लूट की पाजेब भी मिली है। इसी के साथ नकब काटने के औजार आदि सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पहले दिन में रेकी करते थे और रात को एकत्र हो ऑटो में सवार होकर वारदात को अंजाम देने जाते थे। ऑटो को दूर खड़ा कर वारदात स्थल तक पैदल पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि अन्यारी में यह एक सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिए हैं। पूछताछ में इन्होंने गैंग में शामिल कुछ अन्य बदमाशों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने बताया कि अन्यारी में चोरी किए गए जेवर इन्होंने बेच दिए थे और रुपये आपस में बांट लिए थे। बरामद किए गए रुपये वही हैं। पुलिस ने पकड़े गए ऑटो को सीज करते हुए चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।




छजलैट में पकड़े गए बदमाशों में दो का लंबा आपराधिक इतिहास है। अमन पर भोजपुर, बिलारी कटघर,सिविल लाइन, डिलारी आदि थानों में करीब दस मुकदमे और राजेंद्र पर बिजनौर के किरतपुर, कोतवाली देहात हीमपुर दीपा और मुरादाबाद के डिलारी, सिविल लाइन, मैनाठेर और रामपुर के टांडा आदि थानों में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed