फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Checking will be done from twelve o'clock in the night to five in the morning

रात बारह बजे से सुबह पांच बजे तक होगी चेकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Checking will be done from twelve o'clock in the night to five in the morning
मुरादाबाद। लूट, चोरी और रोड होल्डअप की घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी ने नया प्लान तैयार किया है। जनपद को दो जोन और चेक्टर में बांट दिया है। अब रात बारह बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस चेकिंग करेगी। चेकिंग टीम की निगरानी की जिम्मेदारी जोनल और सेक्टर प्रभारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसएसबी बबलू कुमार ने बताया कि जोन में दस-दस और सेक्टर में पांच-पांच थाने रखे गए हैं। जोन एक में कोतवाली, मुगलपुरा, नागफनी, कटघर, गलशहीद, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, डिलारी, भगतपुर और मूंढापांडे को रखा गया है। जबकि जोन दो में कांठ, छजलैट, सिविल लाइंस, मझोला, महिला थाना और बिलारी, कुंदरकी, मैनाठेर, सोनकपुर और पाकबड़ा को शामिल किया गया है। सोमवार से रविवार तक अलग-अलग अधिकारी जोनल और सेक्टर प्रभारी रहेंगे। जोन में सीओ, आरआई पुलिस लाइन, एफएसओ, एएचटीयू प्रभारी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि थाना प्रभारी, अपराध निरीक्षक और थानों के एसएसआई सेक्टर प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन

रात बारह बजे सुबह पांच बजे तक प्रत्येक जोनल प्रभारी अपनी ड्यूटी के दौरान प्रत्येक सेक्टर के कम से कम दो थानों और गश्त पार्टियों, पिकेट, पीआरवी, लैपर्ड, चौकी, मोबाइल क्यूआरटी, ईगल, गार्द में से दो को चेक करेंगे। सेक्टर प्रभारी अपने सेक्टर के प्रत्येक थाने की गश्त पार्टी, पिकेट, पीआरवी, लैपर्ड, चौकी को चेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed