फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   checking in saptkranti express pantry car manager ran away

सप्तक्रांति की पैंट्री कार में फिर चेकिंग, प्रबंधक भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
checking in saptkranti express pantry car manager ran away
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार ट्रेन में टिकट चेक करते टीटीई। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर बिहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बुधवार को फिर चेकिंग की गई। लेकिन चेकिंग की सूचना किसी ने पहले ही लीक कर दी। टीम के पैंट्री कार में पहुंचने से पहले ही प्रबंधक निकलकर भाग गया। पैंट्री कार में बैठे यात्रियों को भी दूसरे कोचों में भेज दिया गया। चेकिंग स्टाफ का कहना है कि सूचना किसी ने पहले ही लीक कर दी। मंगलवार की कार्रवाई के बाद धंधेबाजों का रैकेट सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को चेकिंग के दौरान सीएमआई जेके ठाकुर, डीसीआईटी सहदेव सिंह, सीटीटीआई धर्मेंद्र कश्यप, खेम पाल सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। टीम का कहना है कि पैंट्री कार में यात्री बैठा कर ले जा रहे थे, लेकिन किसी ने चेकिंग की सूचना पहले ही लीक कर दी। इस पर पैंट्री कार प्रबंधक ने यात्रियों को दूसरे कोच में भेज दिया और खुद भी मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि मंगलवार को भी इस ट्रेन में चेकिंग की गई थी और पैंट्री कार से 65 बैग बरामद किए गए थे। ट्रेन की पैंट्री कार में 50 से अधिक यात्री बिना टिकट सफर कर रहे थे। प्रबंधक अजय कुमार सिंह को आरपीएफ ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

प्रतिदिन करते हैं 50 से 60 हजार की कमाई
मुरादाबाद। सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार में पिछले कई महीनों से यात्रियों से अवैध वसूली का खेल चल रहा है। पैंट्री कार प्रबंधक आनंद विहार से मुजफ्फरपुर बिहार जाने वाले यात्रियों को बिना टिकट पैंट्री कार में बैठा लेते हैं और उनसे मनमाने रुपये लेते हैं। साथ ही यात्रियों को भरोसा दिया जाता है कि चेकिंग होगी तो कोई कुछ नहीं कहेगा। ट्रेन के टीटीई स्टाफ से सेटिंग होने का हवाला दिया जाता है। बिना टिकट यात्रा करने की फिराक में रहने वाले यात्री आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। इस प्रकार पैंट्री कार प्रबंधक यात्रियों से प्रतिदिन औसतन पचास से साठ हजार रुपये तक कमाते हैं। यह सारा खेल ट्रेन के टीटीई स्टाफ की मिलीभगत से चल रहा है। मुरादाबाद रेलवे की जांच टीम के अनुसार चेकिंग की रिपोर्ट जोनल मुख्यालय को भेज दी गई है। वहां से ट्रेन में तैनात गोरखपुर के टीटीई स्टाफ को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed