फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cheatong 0f 8.50 lac with trader

दिल्ली के कारोबारी से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
cheatong 0f 8.50 lac with trader
मुरादाबाद। दिल्ली के कारोबारी को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवती ने उसके साढे़ आठ लाख रुपये ठग लिए। युवती ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर क ारोबारी से यह रकम अपने खाते में जमा कर ली थी। सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के बसंत कुज निवासी राहुल चौधरी कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी शालिनी राजपाल ने राहुल से कहा कि वह यूनियन बैंक कार्यरत है। वह मार्केट में पैसे लगाती है आप भी रुपये लगा दें। बारह मई से 25 मई के बीच अच्छा मुनाफा होगा। विश्वास में लेने के लिए उसने कई ऐसे लोगों की सूची भी राहुल को दिखाई। जिन्होंने निवेश कर लाखों रुपए कमाए हैं। इसके बाद राहुल ने शालिनी के अकाउंट में आठ लाख साठ हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। निर्धारित तारीख पर निवेश किए गए पैसों का ब्याज अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुआ। तब उन्होंने शालिनी से फोन करके जानकारी करनी चाही, लेकिन शालिनी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद राहुल ने उसकी बहन, पति और मां के फोन पर कॉल कर बात करनी चाहिए, लेकिन किसी ने बात नहीं कराई। तब उन्हें ठगी का एहसास हो गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीआईजी कार्यालय में की। डीआईजी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed