{"_id":"6238d0277d22b06da91fb58a","slug":"cheating-with-old-man-city-news-mbd4222060169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल आयुक्त आवास के सामने लूट का डर दिखाकर ठगों ने बुजुर्ग से उतरवा ली सोने की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल आयुक्त आवास के सामने लूट का डर दिखाकर ठगों ने बुजुर्ग से उतरवा ली सोने की अंगूठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में मंडल आयुक्त आवास के सामने सोमवार सुबह एक बुजुर्ग से ठगों ने सोने की अंगूठी उतरवा ली। आरोपियों ने बुजुर्ग से कहा था कि आगे लूट हो रही है। अपनी अंगूठी उतारकर जेब रख लीजिए। इसी बीच आरोपी ठग उनकी अंगूठी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी लक्ष्मी चंद्र भटनागर (72) नलकूप खंड विभाग में नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। वह बारह साल पहले सेवा निवृत्त हुए थे। लक्ष्मी चंद्र ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे नलकूप खंड विभाग के कार्यालय में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंडल आयुक्त आवास के पास उन्हें तीन लोग मिल गए। उन्होंने लक्ष्मी चंद्र को बताया कि आगे लूट हो रही है। अगर आपके पास सोने की अंगूठी या चेन है तो उसे उतारकर अपनी जेब में रख लीजिए। काफी प्रयास के बाद भी लक्ष्मी चंद्र अपनी उंगली से अंगूठी नहीं निकाल पाया। इसी बीच एक आरोपी ने उनकी मदद की और उनकी अंगूठी निकालकर एक कागज में रख ली। इसी बीच आरोपी ने बुजुर्ग कागज की दूसरी पुड़िया दे दी। सेवा निवृत्त नलकूप ऑपरेटर ने पुड़िया खोलकर देखी तो उनके होश उड़ गए। पुड़िया में पत्थर रखा हुआ था। इसी बीच तीनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी ठगों की तलाश की जा रही है।