फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheating people of five crores by opening chit fund company

मुरादाबाद: चिटफंड कंपनी ने दोगुने रिटर्न का झांसा देकर पांच करोड़ ठगे, पीड़ितों ने की शिकायत

Sun, 10 Oct 2021 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 01:06 AM IST
सार

पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस थाने में शिकायत दी कि आरोपियों ने उन्हें निवेश करने पर कुछ समय बाद दोगुनी रकम मिलने का झांसा दिया गया था।

विज्ञापन
Cheating people of five crores by opening chit fund company
जालसाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में चिट फंड कंपनी खोलकर लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को समाधान दिवस में पाकबड़ा, असमोली और आसपास के गांवों के लोग पाकबड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को दी तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह चौक के कुछ लोगों ने चिटफंड कंपनी खोली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों रुपये लेकर निश्चित अवधि में दोगुनी रकम देने का झांसा दिया था। उन्होंने आरडी और एफडी के माध्यम से शिकायतकर्ताओं के लगभग पांच करोड़ रुपये जमा करा लिया था। तहरीर देने वालों में आशे अली, मुकेश, कुमरपाल, अशरफ अली, राजपाल, नरेश सिंह, विजयपाल व मूलचंद आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि चिटफंड कंपनी खोलकर ठगी करने का मामला आया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed