फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: One million cheated in the name of getting land, four people booked for cheating

मुरादाबाद: जमीन दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी, चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 10 Sep 2021 02:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 02:12 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाने में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन दिलाने के नाम पर दस लाख35 हजार रुपये लिए थे, लेकिन बैनामा नहीं कराया।

विज्ञापन
Moradabad: One million cheated in the name of getting land, four people booked for cheating

विस्तार

नागफनी थानाक्षेत्र के बंगलागांव निवासी रफीक अहमद ने भोजपुर के काफियाबाद निवासी डॉ. राजकुमार, कटघर के करूला निवासी डॉ. इदरीश और मझोला के कांशीराम नगर निवासी राजेश कुमार शर्मा व जागेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिसमें रफीक ने बताया कि तीन साल पहले आरोपियों ने उन्हें और पीएसी के सिपाही केदार लाल शर्मा को कांठ रोड पर दो भूमि दिखाई थीं।

आरोपियों ने पीड़ितों से कहा था कि 12 लाख रुपये में जमीन दिलवा देंगे। रफीक ने बताया कि उन्होंने 10 लाख 35 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए थे।  
 

रफीक का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। जब रकम वापस मांगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed