फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheating of seven lakhs in the name of getting the job of the son of the inspector

दरोगा के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cheating of seven lakhs in the name of getting the job of the son of the inspector
मुरादाबाद। लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जेल भेजे गए आरोपी फैसल के खिलाफ कोतवाली में एक और केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने एक दरोगा को झांसा दिया था कि वह उसके बेटे की नौकरी शिक्षा विभाग में लगवा देगा।
विज्ञापन

केस दर्ज करने वाले दरोगा मुकेश कुमार आजाद हापुड़ के गणेशपुरा कालोनी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 2009 और 2020 में उनकी तैनाती मुरादाबाद के कोतवाली में थी। इस दौरान उनकी मुलाकात फैसल निवासी नई बस्ती थाना कोतवाली से हो गई थी। आरोपी फैसल ने दरोगा को बताया था कि शिक्षा विभाग में उसकी अच्छी जान पहचान है।
विज्ञापन

वह कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने उसके बेटे की नौकरी लगवाने की बात की। इसके बाद आरोपी ने सात लाख रुपये ले लिए थे। निर्धारित समय में नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने आरोपी फैसल से रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने जो चेक दिया था वो बाउंस हो गया। इंस्पेक्टर कोतवाली अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed