फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheated of two lakh rupees in the name of getting a job

Moradabad News: कतर में चालक की नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए दो लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Cheated of two lakh rupees in the name of getting a job
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को कतर में चालक की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक की मां ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव बरैठा खीजरपुर निवासी उम्मे तमीमा पत्नी नजारुल हसन ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका बेटा रहीस आलम चालक है। अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र का गांव निवासी उसका रिश्तेदार तीन माह पहले घर आया था। उसने महिला से कहा कि कतर में उसके बेटे की नौकरी लगवा देगा। जहां उसे हर माह 60 हजार रुपये मिलेंगे। आरोपी ने इसके लिए दो लाख रुपये का खर्च बताया था। तीन माह पहले महिला ने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद आरोपी ने रहीस के दस्तावेज ले लिए और 6 दिसंबर 2023 को उसे कतर भेज दिया था।
विज्ञापन

महिला के बेटे को चालक की नौकरी की बजाए रेगिस्तान में ऊंट और भेड़ चराने के काम में लगा दिया गया था। वहां भोजन और पानी तक मिलना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं काम कराने के बाद अब तक उसे कोई मजदूरी भी नहीं दी गई है। पीड़िता ने आरोपी से शिकायत की तो वह भड़क गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने मांग की है कि उसके बेटे को कतर से किसी तरह वापस बुलाया जाए। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएसपी हेमराज मीना ने बिलारी सीओ को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed