{"_id":"66397426ee44515dc70760b4","slug":"cheated-of-rs-9-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-395524-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खाद्य और रसद विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खाद्य और रसद विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। खाद्य और रसद विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठग ने एक युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डिलारी थाना क्षेत्र के गांव तगाला निवासी जितेंद्र सिंह ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया था कि वह स्नातक कर चुका है और नौकरी की तलाश कर रहा था। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात गांव गुतावली निवासी सतराज से हुई। सतराज ने बताया कि बड़े-बड़े अधिकारियों से उसकी अच्छी जान पहचान है और वह खाद्य एवं रसद विभाग में नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने पीड़ित के प्रमाणपत्र की छायाप्रति, चार फोटो लेकर फार्म भरवाने की बात कहकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद 4 लाख 37 हजार 600 रुपये खाते में ट्रांसफर कराए और 4 लाख 63 हजार रुपये नकद ले लिए।
रकम लेने के बाद आरोपी ने कहा था कि तीन माह में नियुक्ति पत्र आ जाएगा। तीन माह बीतने के बाद भी जितेंद्र सिंह को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। नौकरी नहीं लगने पर जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। साथ ही दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।