फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chargesheet filed against seven including Azam Khan sister and son for grabbing farmers land in rampur

किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में आजम खां की बहन और बेटे समेत सात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 11 Sep 2020 06:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against seven including Azam Khan sister and son for grabbing farmers land in rampur
आजम खां के करीबियों पर दाखिल हुई चार्जशीट - फोटो : amar ujala

किसानों की जमीन को कूटरचित तरीके से कब्जाने के आरोप में अजीमनगर थाने में दर्ज दो मुकदमों में पुलिस ने शुक्रवार को सात लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिन सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है उसमें सांसद आजम खां की बहन निकहत अखलाक, बेटा अदीब आजम, सपा विधायक नसीर अहमद खां, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम का भी नाम शामिल हैं। इन दोनों मुकदमों में पुलिस सांसद आजम खां, उनकी पत्नी विधायक तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन


आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में अजीमनगर थाने में राजस्व निरीक्षक मनोज गंगवार की तहरीर के आधार पर इसी साल दो अलग-अलग मुकदमे आईपीसी की धारा 447 और 2/3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किए थे। इन मुकदमों की विवेचना अजीमनगर थाना की पुलिस ने की।
विज्ञापन


पुलिस ने 11 जून को इन दोनों मुकदमों में सांसद आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में ट्रस्ट के पदाधिकारियों का नाम भी शामिल कर लिया गया था। इन सभी को बयान दर्ज कराने के नोटिस भी जारी किए गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में आजम खां की बहन निकहत अखलाक और बेटे अदीब आजम सहित सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 447 भादवि और 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन लोगों के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट
सपा विधायक नसीर अहमद खां, आजम खां के पुत्र अदीब आजम, आजम खां की बहन निकहत अखलाक, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, मुश्ताक अहमद सिद्दकी, जकी उर्रहमान सिद्दीकी और मोहम्मद फसीह जैदी।

-किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में अजीमनगर थाने दर्ज में दो मुकदमों में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में सांसद आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ जून माह में ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। -शगुन गौतम, एसपी


28 मुकदमों में तीन सितंबर को पुलिस ने दाखिल की थी चार्जशीट

किसानों की जमीन से संबंधित 28 मुकदमों में पुलिस ने तीन सितंबर को नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने तीन सितंबर को विधायक और ट्रस्ट के संयुक्त सचिव नसीर अहमद खां, विधायक और ट्रस्ट की सचिव डॉ. तजीन फात्मा, आजम खां की बहन और ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष निकहत अखलाक, अदीब आजम, अब्दुल्ला आजम, सलीम कासिम, मुस्ताक अहमद सिद्दीकी, जकीउर्रहमान और मोहम्मद फसीह जैदी के खिलाफ कोर्ट में आईपीसी की धारा 420, 447 और 120 बी में चार्जशीट दाखिल की थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed