फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chaos in the name of MLA in district hospital moradabad

जानते नहीं हो, मैं विधायक फहीम हूं...

Fri, 17 Jun 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the name of MLA in district hospital moradabad
अपराध
जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर एक युवक ने खुद को बिलारी विधायक मो. फहीम बताकर जमकर हंगामा किया। बात बस इतनी सी थी कि युवक ने अपनी बाइक वाहन स्टैंड पर खड़ी की और स्टैंड कर्मचारी ने उससे रुपये मांग लिए। इसके बाद क्या था। युवक भड़क गया और वह बार बार अपने सीने पर हाथ मारकर बोल रहा था। मैं विधायक फहीम हूं। मुझसे बाइक खड़ी करने के रुपये लिए जाएंगे। एक मिनट में बोरिया बिस्तर समेटवा दूंगा। जो लोग विधायक को जानते थे उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जुटी तो युवक मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार दोपहर तीन बजे की है। जिला अस्पताल के साइकिल स्टैंड पर दो युवक बाइक से पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और बिना पर्ची लिए ही जाने लगे। स्टैंड कर्मचारी राजा ने युवकों को टोक दिया और पर्ची लेने को कहा। जिस पर एक युवक भड़क गया। उसने कहा कि मैं बिलारी विधायक मो. फहीम हूं। इसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने उससे कहा कि विधायक भी बाइक से घुमने लगे हैं क्या। जिस पर युवक उन पर भी भड़क गया। उसने लोगों के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। इसके बाद युवक का झूठ लोगों के सामने आने लगा। बाद में वह बोलने लगा कि वह विधायक का रिश्तेदार है। इसके बाद वह वहां से निकल गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एलआईयू के दरोगा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो रिश्तेदार ही बताते थे, अब तो खुद को विधायक भी बताने लगे 
मुरादाबाद। पहले तो विधायक, सांसद और सपा नेताओं के रिश्तेदार बताकर लोग दबंगई दिखाते थे। लेकिन अब रिश्तेदार खुद को विधायक भी बताने लगे हैं। ताजा मामला गुरुवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। यहां एक युवक ने खुद को विधायक बताकर जमकर दबंगई दिखाई। जिसे लेकर अस्पताल में अच्छा खासा हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed