फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Changed date of birth in Aadhar card and got minor married at amroha

यूपी: आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाई और करा दी नाबालिग की शादी, मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ लेने के लिए रचा खेल

Wed, 16 Jun 2021 12:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jun 2021 12:01 AM IST
सार

जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धनराशि हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Changed date of birth in Aadhar card and got minor married at amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए नाबालिग की जन्मतिथि हेरफेर करने के आरोप में पुलिस ने दूल्हा, दुल्हन और दोनों के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की अपराध शाखा ने जांच की थी। 
विज्ञापन


जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धनराशि हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गजरौला थानाक्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी अरविंद की शादी 6 जुलाई 2019 को रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुई थी। आरोप है कि शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन 25 हजार की नकदी और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद ने ही अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी नाबालिग है। उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के परिजनों ने विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र में जन्मतिथि में बदलाव कर उसे बालिग दर्शाया था। 

दूल्हे की शिकायत पर मामले में की जांच विभागीय अधिकारियों ने तो पता चला कि अनियमितता बरती गई है।  इस मामले में एक अप्रैल 2021 को विकासखंड जोया के सहायक विकास अधिकारी परमानंद ने राजबपुर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 

कहा था कि किशोरी और उसके पिता द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शासकीय धनराशि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुरुपयोग करना पाया गया है। इसलिए उनके खिलाफ सरकारी धन के गबन और बाल विवाह अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। 

एसपी सुनीति ने इस मामले की जांच अपराध शाखा से कराई थी। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि जोया ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी परमानंद की तहरीर पर किशोरी (दुल्हन), उसके पिता, अरविंद (दूल्हा) और उसके पिता राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

समाज कल्याण विभाग और अपराध शाखा की जांच में दूल्हा-दुल्हन और उनके पिता आरोपी पाए गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार ही चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- शरद मलिक, इंस्पेक्टर, डिडौली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed