{"_id":"61ccb7f115b1380331306222","slug":"change-will-be-seen-in-the-smart-city-plan-moradabad-news-mbd414339132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी योजना में बदला बदला नजर आएगा अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी योजना में बदला बदला नजर आएगा अपना शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। इस योजना के तहत आने वाले दिनों में अपना शहर बदला बदला नजर आएगा। फिलहाल स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से शहर के प्राइमरी स्कूलों में कॉन्वेंट की तर्ज पर पढ़ाई शुरू करने के साथ ही सात परियोजनाओं का कार्य वर्ष 2021 में पूर्ण हो चुका है। अगले वर्ष में जल्द ही स्ट्रीट लाइट और वाटर सप्लाई स्कॉडा समेत 19 कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। बुधवार को मुरादाबाद की सिटी लेवल एडवाइजरी कमेटी की दोपहर में सर्किट हाउस में हुई बैठक में स्मार्ट सिटी के अफसरों ने विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से पूर्ण हो चुके कार्य व प्रगति वाले कार्य भी दिखाए गए।
बैठक में नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा ने अब तक हुए विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करियर मित्रा, स्मार्ट क्लास रूम, सोलर हाईमास्ट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट पार्क, चार्जिंग स्टेशन फॉर इलेक्ट्रिक बस एवं सोलर रूफ टॉप ऑन गर्वमेंट बिल्डिंग के कार्य वर्ष 2021 में पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अलावा 19 अन्य परियोजनाओं इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, जीआईएस एंड जीपीएस बेस्ड सर्वे, स्ट्रीट लाइट स्कॉडा, एयर एंड वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन का कार्य शुरू हो चुका है।
इसके अलावा सोलर बेस्ड वाटर कूलर एटीएम, सोलर बेस्ड स्मार्ट टॉयलेट, रेट्रोफिटिंग ऑफ ओल्ड मार्केट एरिया, ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट रोड नेटवर्क, ब्रास रिसर्च एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर, वाटर सप्लाई स्कॉडा, सोलर रूप टाफ ऑन गर्वर्मेंट स्कूल, ब्यूटीफिकेशन ऑफ वाटर टैंक, सोलर लालटेन फार स्ट्रीट वेंडर्स, ई-क्योस्क फार जोनल आफिस, स्मार्ट वाटर मीटरिंग समेत कई कार्य शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा शहर को स्मार्ट बनाने की कड़ी में सात अन्य कार्यों को शुरू किए जाने के लिए भी निविदा आमंत्रित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
बैठक में महापौैर विनोद अग्रवाल ने रेन जल संरक्षण का कार्य दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेजों के भवन व मैदान आदि में किए जाने का सुझाव दिया। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने सिटी ब्रांडिंग के तहत संभल रोड की भी ब्रांडिंग के लिए चयन करने का सुझाव दिया। रीता सिंह ने डीएम आवास के समीप अव्यवस्थित रूप से लगने वाले फलों के ठेलों को मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एक व्यवस्थित रूप से लगाने का सुझाव दिया। अंत में नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी फोरम के सीईओ संजय चौहान ने सभी सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए गए सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी का आभार जताया।
बैठक में ये लोग रहे मौैजूद
बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नगर आयुक्त संजय चौहान, उद्यमी विनीत गुप्ता, महिला एक्टिविस्ट रीता सिंह, अध्यक्ष स्लभ फेडरेशन मंजू शर्मा, नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।