{"_id":"6907c399de5d5ea1e104cb4e","slug":"change-the-practice-of-mass-death-feast-tikait-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111037-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक मृत्यु भोज की प्रथा में करें परिवर्तन : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक मृत्यु भोज की प्रथा में करें परिवर्तन : टिकैत
Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
छजलैट में बोलते भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत। संवाद
कांठ (मुरादाबाद)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संगठन के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष/पूर्व प्रधान चौधरी देवेंद्र सिंह के पिछले दिनों हुए निधन के बाद रविवार को छजलैट के रम्पुरा उनके आवास पर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ब्लॉक अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निधन पर अफसोस व्यक्त किया।
यहां उन्होंने कहा कि भाकियू टिकैत किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के साथ ही समाज सुधार पर भी कार्य कर रही है। कहा कि यदि किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु होती है तो दसवां या तेरहवीं संस्कार में सामूहिक मृत्यु भोज, भंडारे की प्रथा में परिवर्तन होना चाहिए। इस दुख की घड़ी में सभी लोगों को उस परिवार के साथ खड़ा होना जरूरी है जिसके किसी सदस्य की मृत्यु हुई हो। उन्होंने कहा कि आत्म शांति के लिए हवन कराकर पगड़ी की रस्म को करें। बहुत लोगों को जोड़कर सामूहिक मृत्यू भोज या भंडारा आदि की परंपरा को न करें। मात्र प्रसाद बनवारकर उसका ही वितरण करें। इससे समय की भी बचत होगी और दुखी परिवार पर बोझ भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन को काफी जगह करा भी दिया गया और 16, 17 व 18 नवंबर को मुजफ्फरनगर के सौरम में होने वाली पंचायत में भी इस तरह के समाज सुधार पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के निधन को संगठन के लिए क्षति बताया और दुखी परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। यहां राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. चरन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, मंडल प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी गौरव तोमर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह ढाका, चौधरी अंगद सिंह, रामौतार सिंह, शौवीर सिंह, रामपाल सिंह, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका आदि रहे।
रविवार को छजलैट पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों ने वर्तमान में चीनी मिलों के गन्ना भुगतान की स्थिति को जाना। जिस पर पदाधिकारियों ने बताया कि यहां की मिलें गन्ना भुगतान में बेहतर हैं। तीनों मिलों के द्वारा किसानों का पिछला गन्ना भुगतान किया जा चुका है। संवाद