फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chandrayaan-3: Moradabad residents excited see moment of successful landing, havan worshipped many places

Chandrayaan-3: सफल लैंडिंग के क्षण को देखने के उत्साहित मुरादाबादवासी, कई जगहों पर हुए हवन-पूजन

Wed, 23 Aug 2023 01:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 01:53 PM IST
सार

 Chandrayaan 3 News: मुरादाबाद के लोग चंद्रयान मिशन 3 की कामयाबी के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। जिले के शिक्षण संस्थानों में इसे लाइव दिखाए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर हवन-पूजन भी किया गया। 

विज्ञापन
Chandrayaan-3: Moradabad residents excited see moment of successful landing, havan worshipped many places
स्प्रिंगफील्ड कॉलेज में चंद्रयान की सफल प्रशिक्षण को लेकर पेंटिंग के माध्यम से संदेश देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 के चांद को छूने के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए शहरवासी उत्साहित हैं। शैक्षिक संस्थाओं में लाइव प्रसारण को देखने की तैयारियां की गई हैं, तो शहरवासियों ने हवन-पूजन कर मिशन के सफल होने के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं। हर कोई ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने को आतुर है। 

विज्ञापन


विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की विशेष सभाओं के आयोजन की तैयारी की है, ताकि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने का सीधे प्रसारण को देखा जा सके। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रसारण दिखाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन के साथ वीसी प्रो. रघुवीर सिंह भी साक्षी होंगे। यह जानकारी डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने दी।
विज्ञापन

चंद्रयान की सफलता के लिए की महाआरती

शिवसेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बारादरी हनुमान मंदिर में महाआरती की। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि भगवान से प्रार्थना की है कि मिशन को सफलता मिले और देश का नाम व तिरंगा पूरे विश्व़ में लहराए। इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, अरुण ठाकुर, पंकज पाल, दीपक सक्सेना, राहुल कुमार, कमल, महेंद्र पाल पूर्व पार्षद, सनी, बंटी मौजूद रहे।

विशेष अनुष्ठान कर की प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आचार्य धीरशांत दास अर्द्धमौनी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने चंद्रमा के बीज मंत्रों सहित जाप, पूजन, अनुष्ठान भक्ति-भाव से आयोजन किया। इस दौरान चंद्रमा की आरती, भोग व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पवन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, काव्या, प्रस्तुति बंसल, पुलकित बंसल, रिंकी अग्रवाल, विनीत अग्रवाल मौजूद रहे।

यज्ञ और देशभक्ति भजन संध्या का आयोजन

आर्य समाज कांशीरानगर तथा कांशीराम नगर रामलीला कमेटी, कांशीराम नगर विकास सेवा समिति और सोनकपुर बाईपास योग केंद्र के संयुक्त प्रयास से बुधवार शाम को यज्ञ और देशभक्ति भावना से ओतप्रोत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी कि मिशन सफल हो और पूरी दुनिया में भारत का डंका गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed