{"_id":"608f13168ebc3e8d34562c45","slug":"chandrapal-became-the-head-of-lodipur-by-winning-the-election-by-just-seven-votes-city-news-mbd3880226170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ सात मतों से चुनाव जीतकर लोदीपुर के प्रधान बने चंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ सात मतों से चुनाव जीतकर लोदीपुर के प्रधान बने चंद्रपाल
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में मुरादाबाद ब्लॉक के लोदीपुर राजपूत गांव के प्रधान पद की मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों में हार जीत का अंतर सिर्फ सात मतों का रहा। विपक्षी प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना की मांग करने लगा जबकि विजयी प्रत्याशी ने एतराज जताया । बाद में निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर दोबारा मतगणना कराई गई तो दोनों के मतों में कोई अंतर नहीं मिला और प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
लोदीपुर राजपूत गांव का ग्राम प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इस सीट पर प्रत्याशी तो कई खड़े थे लेकिन मुख्य मुकाबला चंद्रपाल और विजयपाल के बीच रहा । एक एक मतपत्र पर दोनों के अभिकर्ता की पैनी निगाह रही। टक्कर कांटे की रही लेकिन आखिर में चंद्रपाल को सात मत अधिक मिले। चंद्रपाल को 355 और विजयपाल को 348 मत मिले। चंद्रपाल को विजयी निर्वाचित करने की तैयारी होने लगी लेकिन विजयपाल ने गिनती में गड़बड़ी की आशंका जता दोबारा से मतों की गिनती की मांग शुरू कर दी। चंद्रपाल पक्ष ने इस पर एतराज जताया। उसका कहना था कि मतों की गिनती सही हुई है विपक्षी बेवजह समय खराब करना चाहता है। मामला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के पास पहुंचा। विजयपाल ने निर्वाचन अधिकारी को दोबारा मतगणना की अपील करते हुए प्रार्थना पत्र दिया विवाद से बचने को निर्वाचन अधिकारी ने उसे स्वीकार करते हुए फिर से मतगणना के आदेश कर दिए। इसके बाद यहां फिर से मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार दोबारा मतों की गिनती में में दोनों प्रत्याशियों के मतों में कोई अंतर नहीं आया। इसके बाद चंद्रपाल को सात मतों से निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार ग्राम पंचायत रामनगर मजरा से सोनिया प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुई। त्रिलोकपुर में राजवती, सलेमपुर बंगर में नरेश कुमार प्रधान चुने गए। रुपपुर बहादुरपुर में चुनाव परिणाम करीब करीब एकतरफा रहा। यहां ममता देवी चुनाव जीती। खदाना ग्राम पंचायत से अजय कुमार, उत्तमपुर बहलोलपुर में मंजीत सिंह गुरैठा में मंजीत सिह, उमरी में बबलू प्रधान पद के लिए चुने गए ।